करियर के मुश्किल दौर को याद कर इमोशनल हुए सनी देओल, बोले- शायद मेरे लायक...

एक एजेंसी के साथ बातचीत में सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में दशकों तक सफर तय करने और समय के साथ इसके बदलाव को देखने पर विचार व्यक्त किए. बॉक्स ऑफिस पर नई सफलता का आनंद लेते हुए भी एक्टर कहते हैं कि यहां तक का रास्ता हमेशा आसान नहीं रहा.

Advertisement
सनी देओल ने याद किए बुरे दिन (Photo: ITG) सनी देओल ने याद किए बुरे दिन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हाल ही में हिंदी सिनेमा में अपने लंबी सफर पर नजर डाली. इस दौरान उन्होंने करियर के मुश्किल दौर के बारे में बात करने से परहेज नहीं किया. बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2', 'गदर 2' और 'जाट' से मिली नई सफलता का आनंद लेते हुए भी एक्टर कहते हैं कि यहां तक का रास्ता हमेशा आसान नहीं रहा.

एक एजेंसी के साथ बातचीत में सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में दशकों तक सफर तय करने और समय के साथ इसके बदलाव को देखने पर विचार व्यक्त किए. 1983 में फिल्म 'बेताब' से करियर शुरू करने वाले एक्टर ने कहा कि बदलते ट्रेंड्स और दर्शकों के स्वाद में बदलाव के बीच भी लगातार मेहनत ही एक स्थिर चीज रही है.

Advertisement

करियर के मुश्किल दौर पर क्या बोले सनी देओल?

उन्होंने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूं. और हम ऐसी चीजें देखते आए हैं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात जो मैं सबको कहता हूं और जिस पर मुझे विश्वास है कि मैं यहां हूं, वो ये है कि जो भी काम आप करते हैं, अगर आप एक्टर हैं या किसी भी क्षेत्र में हैं, मतलब उतार-चढ़ाव तो होते रहेंगे, लेकिन आपको मेहनत करते रहना पड़ेगा और करते रहना चाहिए.'

सनी देओल ने यह भी बताया कि समय और अनुभव सफलता को लेकर नजरिए को कैसे बदल देते हैं. एक्टर ने कहा, 'सालों के संघर्ष के बाद जब कोई फिल्म अच्छा करती है, तो आप किस्मत पर विश्वास करने लगते हैं. उससे पहले आप सिर्फ सोचते रहते हैं कि मैं अपनी किस्मत खुद बनाऊंगा, मैं ये करूंगा, वो करूंगा. इंसान करता रहता है.'

Advertisement

सनी ने माना कि 2000 के शुरुआती दशक के बाद इंडस्ट्री में बड़े बदलाव आए हैं. खासकर कॉर्पोरेट स्टूडियोज के आने और कहानी कहने के तरीकों के विकसित होने से. उन्होंने कहा, 'चीजें बदलती रहती हैं. और क्या होता है, इंडस्ट्री भी काफी बदलती रही है. और जैसे, मुझे लगता है 2000 के बाद कॉर्पोरेट वर्ल्ड आया, और फिल्में बनाने के तरीके, मतलब विषय, टॉपिक्स, एक्टर्स की पसंद और डायरेक्टर्स, सब कुछ बदलता रहा. तो उस दौर में शायद मेरे लायक कोई ऐसा विषय या चीज नहीं थी.'

सनी देओल को जल्द ही फिल्म 'रामायणम्' में देखा जाने वाला है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मैगा मूवी में वो भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं. पिक्चर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे संग अन्य कलाकार होंगे. ये फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement