'मेरी मां ही मेरा रब', सनी देओल की मां के लिए भावुक पोस्ट, इस अंदाज में दिखीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी

सनी देओल ने अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले मां प्रकाश कौर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी मां के साथ दुनियाभर की माओं को अपनी पोस्ट डेडिकेट की है.

Advertisement
मां के लिए सनी देओल की पोस्ट (Photo: Instagram @iamsunnydeol) मां के लिए सनी देओल की पोस्ट (Photo: Instagram @iamsunnydeol)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

कहते हैं कि बच्चे चाहें जितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन मां-बाप के लिए वो हमेशा बच्चे ही रहते हैं. सनी देओल भी अपनी मां के लिए आज भी उनके लाडले बेटे हैं. मां संग सनी देओल का खूबसूरत बॉन्ड हमेशा फैंस का दिल जीतता आया है. अब सनी ने अपनी मां प्रकाश कौर संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. 

Advertisement

मां के लिए सनी की पोस्ट

सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले दुनियाभर की माओं को एक खूबसूरत पोस्ट डेडिकेट की है. सनी ने अपनी मां प्रकाश कौर संग एक खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की. फोटो में प्रकाश कौर सोफे पर बैठी मुस्कुराते हुए कैमरे को देखकर पोज देती हुई नजर आईं. वहीं, सनी बच्चों की तरह मां के सिर पर सिर रखकर स्माइल करते हुए देखे जा सकते हैं. 

सनी का मां संग स्ट्रॉन्ग कनेक्शन और बॉन्ड देखते ही बनता है. मां संग प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा- मेरी मां ही मेरा रब हैं. मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत. 'बंटवारा 1947' मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं. पोस्ट के साथ सनी ने 'बंटवारा 1947' फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी दी है. सनी की इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है. 

Advertisement

 

लाइमलाइट से दूर रहती हैं प्रकाश कौर

मां संग सनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पहली पत्नी की झलक पाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं. वो सादगी से जिंदगी जीती हैं. ऐसा कम ही होता है जब उनकी झलक देखने को मिलती है. 

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की बात करें तो इसमें भारत के बंटवारे के दर्द को करीब से दिखाया गया है. सनी के अलावा फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म के पोस्टर्स और टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अब हर कोई ट्रेलर और फिल्म के लिए एक्साइटेड है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »