'वैनिटी से साथ निकले थे', सीक्रेट रिलेशनशिप में थे सनी देओल-डिंपल कपाड़िया? हुआ दावा

सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दावा किया कि उन्होंने सालों पहले सनी देओल और डिंपल कपाड़िया को एक साथ देखा था. जानिए वैनिटी वैन से जुड़ा पूरा किस्सा और क्यों फिर चर्चा में आया दोनों का कथित रिश्ता.

Advertisement
डिंपल को डेट कर रहे थे सनी? (Photo: Screengrab) डिंपल को डेट कर रहे थे सनी? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

बॉलीवुड के गलियारों में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते की चर्चा सालों से होती रही है. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन समय-समय पर कई दावे सामने आते रहे. अब एक बार फिर इस कथित रिश्ते को लेकर सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने पुरानी चर्चाओं को फिर हवा दे दी है.

Advertisement

सनी-डिंपल के बीच कैसा था रिश्ता?

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में ज्योति वेंकटेश ने दावा किया कि इंडस्ट्री में कई रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनकी जानकारी सबको होती है, लेकिन उन पर खुलकर बात नहीं होती.

उन्होंने बताया कि एक बार वह सनी देओल का इंटरव्यू लेने कमालिस्तान स्टूडियो पहुंचे थे. जैसे ही वह वैनिटी वैन का दरवाजा खोलने वाले थे, सनी के असिस्टेंट ने उन्हें रोक दिया और कहा कि अभी इंतजार करना होगा.

ज्योति के मुताबिक, उन्होंने करीब आधा घंटा इंतजार किया. इसके बाद सनी देओल बाहर आए और माफी मांगते हुए बोले कि उन्हें थोड़ी देर और इंतजार करना होगा. जब काफी देर बाद भी उन्हें अंदर नहीं बुलाया गया, तभी उन्होंने देखा कि डिंपल कपाड़िया उसी वैनिटी वैन से बाहर निकलीं.

उन्होंने बताया कि डिंपल ने उन्हें देखकर मुस्कुराते हुए 'हाय-हेलो' कहा और वहां से चली गईं. इसके बाद सनी ने उन्हें अंदर बुलाया.

Advertisement

'सनी ने कहा- प्रोजेक्ट डिस्कस कर रहे थे'

ज्योति वेंकटेश के मुताबिक, जब उन्होंने वैनिटी वैन में जाकर सनी देओल से बात की तो एक्टर ने कहा कि वह एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे, इसलिए उन्हें इंतजार करना पड़ा. पत्रकार का दावा है कि शुरुआत में उन्हें लगा कि दोनों किसी फिल्म की तैयारी कर रहे होंगे. लेकिन बाद में जब ऐसी किसी फिल्म की घोषणा नहीं हुई, तो उन्हें लगा कि दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता नहीं था. जो चर्चाएं उन्होंने सुनी थी वो सच थीं.

लंदन की तस्वीर ने भी बटोरी थीं सुर्खियां

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते की चर्चा उस वक्त भी तेज हो गई थी, जब लंदन से दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी. उस तस्वीर में दोनों सड़क किनारे एक बेंच पर बैठे नजर आए थे और कथित तौर पर एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए थे.

हालांकि, सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने अपने रिश्ते को लेकर कभी सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है. ज्योति वेंकटेश ने जो बातें कही हैं, वे उनके निजी अनुभव और दावे हैं, जिन पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »