Daler Mehndi Controversy: 'माफी मांगने का सवाल ही नहीं', दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल, मीका सिंह के दावों को किया खारिज

दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने कहा था कि मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर से माफी मांग ली है. लेकिन अब मंत्री का कहना है कि उन्होंने कभी कोई माफी नहीं मांगी है, उन्होंने मीका के दावों को झूठा बताया है.

Advertisement
सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी माफी (Credit: Screengrab/ Instagram @dalermehndi) सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी माफी (Credit: Screengrab/ Instagram @dalermehndi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड के कुंजापुरी मेला में जो हुआ, वो विवाद अभी भी खत्म नहीं हो रहा है. जिस मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके साथ बदतमीजी की थी, उन्होंने सिंगर से माफी नहीं मांगी है. कुछ वक्त पहले मीका सिंह की टीम ने दावा किया था कि मंत्री ने दलेर मेहंदी से माफी मांग ली. लेकिन अब सुबोध उनियाल कहते हैं कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं. 

Advertisement

सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी माफी

एक इंटरव्यू में जब सुबोध उनियाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने दलेर मेहंदी से माफी मांगी है, तो उन्होंने कहा- मेरा माफी मांगने का प्रश्न ही नहीं है. ये बताओ, मैंने कोई अपराध किया है जो माफी मांगू? सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी की तबीयत को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, तो उन्हें कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था.

अगर वो आए भी थे, तो उन्हें पहले ही आयोजकों और वहां मौजूद लोगों को अपनी तबीयत के बारे में बता देना चाहिए था. मंत्री ने कहा, 'अगर तबीयत खराब थी तो नहीं आना चाहिए था. अगर आए भी थे, तो जनता को बता देते कि तबीयत खराब है.' मंत्री का ये भी कहना है कि किसी की तबीयत खराब है या नहीं, ये उसके चेहरे पर लिखा हुआ नहीं होता. इसलिए अगर कलाकार की तबीयत ठीक नहीं थी, तो इसकी जानकारी आयोजकों को पहले दी जानी चाहिए थी.

Advertisement

सुबोध उनियाल ने सवाल किया कि आखिर गलती किसकी है. वो पूछते हैं कि आखिर इस मामले में अपराधी कौन है? उनका कहना है कि माफी उस व्यक्ति को मांगनी चाहिए जिसने गलती की है. उन्होंने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम के लिए पैसे दिए गए थे, लेकिन उन्होंने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ था. सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंगर ठीक से परफॉर्म नहीं कर रहे थे, शराब पीकर आए थे और लिप-सिंक कर रहे थे. इसके बाद मीका सिंह ने अपने भाई दलेर मेहंदी का बचाव किया और सुबोध उनियाल से माफी की मांग की थी. मामले को शांत कराने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दलेर और मीका सिंह से बात की थी. उन्होंने मंत्री की ओर से माफी मांगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »