सजल अली ने कटवा दीं लंबी जुल्फें, नया हेयरकट देखकर बेहोश फैंस, बोले- कह दो ये विग है

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने इंस्टाग्राम पर नया पिक्सी बॉब हेयरकट दिखाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लंबे बालों से अलग उनका यह नया लुक फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement
सजल अली का नया लुक (Photo: Social Media) सजल अली का नया लुक (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. नई इंस्टाग्राम पोस्ट में सजल बोल्ड पिक्सी बॉब हेयर कट में नजर आ रही हैं. लॉन्ग हेयर में नजर आने वाली सजल का पिक्सी बॉब हेयरकट फैन्स को शॉक्ड कर गया. इंटरनेट पर फैन्स के बीच बहस शुरू हो गई है. कुछ का कहना है कि उनका ये न्यू लुक असली है. कुछ कयास लगा रहे हैं कि ये लुक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है. 

Advertisement

सजल का शॉकिंग लुक 
सजल ने इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर एक नए लुक के साथ डेब्यू किया. सजल बोल्ड हेयर कट में नजर आईं, जो उनके आमतौर पर लंबे बालों से बिल्कुल अलग है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 11:11 Hi! इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बहन सबूर अली को भी टैग किया. सजल को न्यू लुक में देखकर फैन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. 

सजल अली का नया लुक

एक फैन ने कहा कि नया हेयरकट उनके कैरेक्टर के लिए होगा. अन्य ने लिखा कि ये टेम्पररी चेंज है. ज्यादातक लोगों ने कहा कि उन्होंने विग लगाई हुई है. एक ने कहा कि कह दो कि ये विग है. कई लोगों ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इतना बोल्ड हेयरकट देखकर मैं तो शादी की प्लानिंग कैंसल कर देता. दिलचस्प बात ये है कि सजल की बहन ने भी दो हफ्ते पहले शॉर्ट हेयरकट में इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थीं. 

Advertisement

चर्चा में रही शादी 
सजल वो एक्ट्रेस हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. 2020 में उन्होंने अहाद रजा मीर से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया. हाल ही में खबर आई कि सजल अली एक्टर हमजा सोहेल के साथ दूसरी शादी करने जा रही हैं. पर एक्ट्रेस ने शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनके जीवन की कोई भी खबर सीधे उनसे ही मिलेगी.

अब एक्ट्रेस का नया लुक फैन्स को कंफ्यूज कर रहा है. पिक्सी कट परमानेंट हो या अपकमिंग रोल का हिस्सा, सजल ने एक बार फिर अपने फैन्स को सरप्राइज दे दिया है. पाकिस्तानी फिल्मों के अलावा वो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. सजल ने  फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी की सौतेली बेटी (आर्या) का किरदार निभाया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement