सोनम वांगचुक पर चुप सरकार! सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सितारे, जताई सेहत की च‍िंता

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में अभय देओल, जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य जैसे कई सितारे सामने आए हैं. सभी ने उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए सरकार से बातचीत की अपील की है.

Advertisement
 Abhay Deol (R) extends support to Sonam Wangchuk (L) amid his hunger strike. Abhay Deol (R) extends support to Sonam Wangchuk (L) amid his hunger strike.

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

लद्दाख के मशहूर इंजीनियर, आविष्कारक और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारे खुलकर सामने आ रहे हैं. उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत को लेकर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने चिंता जताई है और सरकार से बातचीत करने की अपील की है.

जीनत अमान ने सरकार से की अपील

एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि सोनम वांगचुक 17वें दिन भी भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि खबरों के मुताबिक वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं और उन्हें काफी दर्द हो रहा है.

Advertisement

जीनत ने लिखा कि सोनम वांगचुक वही शख्स हैं, जिन्होंने SECMOL की स्थापना की, आइस स्तूपा जैसी पहल शुरू की और जिनसे प्रेरित होकर फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान का मशहूर किरदार 'फुंसुक वांगड़ू' बनाया गया था. उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मुद्दे पर बातचीत शुरू की जाए. उनका कहना था कि भारत में शांतिपूर्ण आंदोलन की लंबी परंपरा रही है और ऐसे मामलों का हल बातचीत से ही निकलना चाहिए.

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक ने भी दिया साथ

लेखिका अरुंधति रॉय, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अर्थशास्त्री जयति घोष ने भी जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने कहा कि वो सोनम वांगचुक और उनके साथियों के संघर्ष को सलाम करते हैं, लेकिन उनकी गिरती सेहत चिंता का विषय है.

उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबी है और देश को आगे भी उनके नेतृत्व की जरूरत है.

Advertisement

अभय देओल ने भी जताया समर्थन

एक्टर अभय देओल ने भी सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर कर उन्हें अपना समर्थन दिया. उनके पोस्ट पर कई लोगों ने भी वांगचुक के लिए चिंता जताई.

ओमी वैद्य बोले- 'मैं नहीं चाहता फुंसुक वांगड़ू मर जाए'

'3 इडियट्स' में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने भी वीडियो जारी कर लोगों से सोनम वांगचुक का साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा- मैं नहीं चाहता फुंसुक वांगड़ू मर जाए.

ओमी ने बताया कि फिल्म का 'फुंसुक वांगड़ू' किरदार असल में सोनम वांगचुक से प्रेरित था. उन्होंने लोगों से कहा कि इस मुद्दे को समझें, उनकी आवाज को आगे बढ़ाएं और सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने की कोशिश करें.

क्या है पूरा मामला?

सोनम वांगचुक लद्दाख से जुड़े कई मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं. उनकी प्रमुख मांगों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा, स्थानीय लोगों के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. इस आंदोलन के बीच अब लगातार फिल्मी सितारे भी उनके समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »