सोनाक्षी सिन्हा की सास ने बताया ऐसा हैक, घर बैठे कर्ली हो जाएंगे स्ट्रेट हेयर

बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई घरेलू नुस्खों की सीरीज शुरू की है, जिसमें उन्होंने कर्ली बालों के लिए बिना केमिकल और हीट के नेचुरल उपाय शेयर किए हैं.

Advertisement
ऐसे बाल कर्ली करती हैं सोनाक्षी (Photo: Screengrab) ऐसे बाल कर्ली करती हैं सोनाक्षी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म सिस्टम को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म 22 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है. सोनाक्षी एक्टिंग के अलावा व्लॉगिंग भी शेयर कर चुकी हैं. यूट्यूब वीडियो में फैन्स के साथ GRWM (गेट रेडी विद मी) वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने घरेलू नुस्खों सीरीज शुरू की है. एक्ट्रेस का पहला नुस्खा कर्ली हेयर्स को लेकर है. जानते हैं कि सोनाक्षी बिना केमिकल और हीट कैसे अपने बालों को कर्ली करती हैं.

Advertisement

घर पर कैसे करें कर्ली हेयर 
वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि हम लोग कर्ली हेयर्स के लिए अपने बालों में हीट का इस्तेमाल करते हैं. तरह-तरह के केमिकल्स और हीट हमारे बालों के लिए नुकसानदायक है. इसलिए मेरी सासू मां ने मुझे कर्ली हेयर का नुस्खा बताया है. घरेलू नुस्खा बहुत ही नेचुरल और आसान है. सोनाक्षी ने ये भी कहा कि उनकी सासू मां कैमरा पर नहीं आना चाहती हैं, क्योंकि वो बेहद शर्मीली हैं. वो कैमरे पर बात करने में एकदम कंफर्टेबल नहीं हैं.

फिर सोनाक्षी अपनी सासू मां को बुलाती हैं. उन्होंने घुंघराले बालों के लिए फ्लैक्सीड जेल की घरेलू रेसिपी बताई. उन्होंने कहा कि चार कप पानी में दो चम्मच फेलेक्स सीड्स डालकर उसे मीडियम आंच पर करीब 30 मिनट तक पकाएं. जब पानी और सीड्स थोड़ा गाढ़ा दिखने लगे फिर गैस बंद कर दो. फ्लेक्सीड जेल को ठंडा होने के लिए एक जार में स्टोर करके फ्रीज में रख दें. जेल बालों की लम्बाई के हिसाब से बनाना है. 2 कप पानी में एक चम्मच सीड्स इस्ततेमाल होंगी. 

Advertisement

जब फ्लेक्सीड्स जेल ठंडा हो जाए, तो उसे पूरे बालों में लगा लें. इसके बाद बालों की पतली-पतली लेयर्स लेकर उसकी चोटियां बना लें. फिर मिड पार्टीशन करके दो चोटियां बना लें. आप फ्लेक्सीड्स जेल को सूखे और गीले दोनों बालों में लगा सकते हैं. कुछ घंटों के लिए फ्लेक्सीड्स जेल बालों में लगाकर छोड़ दें. 

इसके बाद अपनी चोटी खोल दें और देखेंगे कि  आपके बाल कर्ली हो चुके हैं. वो भी बिना किसी नुकसान के. आप भी ट्रॉय करिएगा सोनक्षी के कर्ली हेयर्स के घरेलू नुस्खे. सोनाक्षी ने कहा कि वो हेयर्स को कर्ली करने के लिए सासू मां का यही नुस्खा अपनाती हैं. वो आजमा कर ही इसे अपने फैन्स तक पहुंचा रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement