अनु मलिक ने बर्बाद किया भाई का करियर, धोखे से छीना काम? भतीजे अमाल मलिक बोले- मेरे काम में भी दखल...

अमाल मलिक एक फेमस म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हैं. अमाल मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भतीजे भी हैं. मगर अब अमाल ने अपने चाचा अनु मलिक को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. अमाल का दावा है कि अनु मलिक के उनके पिता डब्बू मलिक के करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है.

Advertisement
अनु मलिक और अरमान मलिक अनु मलिक और अरमान मलिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक का इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अनु मलिक के भाई डब्बू मलिक भी पेशे से म्यूजिशियन और सिंगर हैं. मगर डब्बू मलिक को भाई अनु मलिक जैसा फेम और शोहरत नहीं मिल पाई. अब डब्बू मलिक के बेटे और फेमस सिंगर-म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अपने चाचा अनु मलिक पर बड़ा आरोप लगाया है.  

Advertisement

चाचा अनु मलिक पर भड़के अमाल मलिक

अमाल मलिक का कहना है कि उनके पिता डब्बू मलिक के म्यूजिक करियर को उनके चाचा अनु मलिक ने नुकसान पहुंचाया है. अमाल मलिक ने बताया कि उनके पिता डब्बू और चाचा अनु मलिक के बीच प्रोफेशनल फ्रंट पर हमेशा मतभेद रहा है. आमाल ने आगे बताया- "जब भी पापा को कोई प्रोजेक्ट मिलता था, तो अनु चाचा प्रोड्यूसर्स से कम पैसे लेकर या फ्री में काम करके उनके पिता से प्रोजेक्ट ले छीन लेते थे. वो मेरे साथ भी कॉम्पिटिशन करते हैं. 

सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में अमाल ने मलिक परिवार के बीच के मतभेदों पर खुलकर बात की. अमाल ने बताया- डब्बू मलिक और अनु मलिक जब मिलते हैं, तो कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता. वो दोनों एक दूसरे संग पागल भाइयों जैसे रहते हैं. पर काम की बात आते ही अनु मलिक जलने लगते हैं. उन्हें मेरे पिता से बहुत जलन होती थी. काम को लेकर दोनों भाइयों के बीच हमेशा टेंशन रही. 

Advertisement

'मेरे पिता से छीना काम': अमाल मलिक

अमाल आगे बोले- अनु मलिक हमेशा यह साबित करना चाहते थे कि वो परिवार के सबसे अच्छे म्यूजिक कंपोजर हैं. उन्होंने मेरे पिता के करियर को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की थी. मेरे पिता को जब भी कोई फिल्म मिलती थी, तो वो प्रोड्यूसर्स से कम पैसों में या फ्री में काम करके उनका काम छीन लेते थे. 

अमाल मलिक ने ये भी खुलासा किया उनके पिता डब्बू मलिक 32 से 45 साल की उम्र तक डिप्रेशन से जूझ रहे थे. अमाल ने कहा कि जब उन्होंने 16 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था, तब वो अपने म्यूजिक से सिर्फ बदला लेना चाहते थे. उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री से निराशा जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री ने उनके पिता को कभी सपोर्ट नहीं किया. 

अमाल ने आगे पिता के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, मगर किसी ने उन्हें कभी इनवाइट नहीं किया. लोग हमेशा उन्हें 'अनु मलिक के भाई' के नाम से जानते रहे. उनके पिता हमेशा संघर्ष करते रहे. वो बस अब अपने पिता के इस 'संघर्ष' वाले लेबल को हटाना चाहते हैं.

अमाल बोले- मैं यही चाहता हूं कि लोग हमें 'अनु मलिक के भतीजे' के नाम से न जानें, बल्कि उन्हें (अनु मलिक को) 'अरमान और आमाल के चाचा' के नाम से पहचानें. 

Advertisement

अमाल मलिक का चाचा पर एक और बड़ा आरोप

आमाल ने आगे बताया कि अनु मलिक सिर्फ अपने भाई के ही नहीं बल्कि उनके प्रोजेक्ट्स में भी दखल देने की कोशिश करते हैं. अमाल बोले- सिर्फ मेरे पिता का काम ही नहीं, अनु मलिक मेरे काम के पीछे भी पड़े रहते हैं. कई बार जब मैं कोई अनाउंसमेंट करता हूं, तो वो उसमें भी कूद पड़ते हैं. मगर कम से कम वो मेरा सम्मान करते हैं और मानते हैं कि मैंने कुछ बेहतरीन काम किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »