'बदनामी क्या होती है बताना जरूरी था', सेक्शुअल हैरेसमेंट वाले आरोप पर बोलीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाने के अपने एक् के बारे में बात की है. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा.

Advertisement
आरोपों पर क्या बोलीं शिल्पा शिंदे? (Photo: SCreengrab) आरोपों पर क्या बोलीं शिल्पा शिंदे? (Photo: SCreengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:41 AM IST

टीवी की दुनिया में 'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर अपने बेबाक और हैरान कर देने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर शिल्पा ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. 

एक्ट्रेस ने माना कि उन्होंने '&TV' के मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वे बेबुनियाद थे. शो छोड़ने के करीब एक दशक (10 साल) बाद आए इस कबूलनामे ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. इस बयान पर आ रहे तरह-तरह के रिएक्शन के बीच शिल्पा ने एक इंटरव्यू में अपनी मजबूरी और उस वक्त के हालातों पर खुलकर बात की है.

Advertisement

जब पूरी इंडस्ट्री हो गई थी खिलाफ
इस पूरे मामले और अपने फैसले को लेकर शिल्पा शिंदे ने हाल ही में 'Zoom/Telly Talk' से खास बातचीत की. शिल्पा ने बताया कि उस वक्त उनके पास कोई दूसरा रास्ता ही नहीं बचा था. उन्होंने कहा, 'मुझे उस समय बहुत ज्यादा तंग किया जा रहा था. आज अगर मैं किसी भी बात पर मजबूती से डटी हुई हूं, तो वह सिर्फ मेरी ईमानदारी की वजह से है. उस दौरान मुझ पर करोड़ों रुपये का इल्जाम लगा दिया गया था. एक तरफ शो लगातार चल रहा था, लेकिन दूसरी तरफ मुझे काम करने से साफ रोक दिया गया था. मुझसे कह दिया गया था कि आप अब काम नहीं कर सकतीं.'

अकेले लड़ाई लड़ने के पीछे का कड़वा सच
शिल्पा ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि वह बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं और पूरी की पूरी इंडस्ट्री उनके खिलाफ जाकर खड़ी हो गई थी. इतनी बड़ी मुसीबत के बाद भी वह पीछे नहीं हटीं और न ही टूटीं. जब उनसे उनकी इस हिम्मत और बेबाकी का राज पूछा गया, तो शिल्पा ने कहा, 'मैं इसलिए नहीं डरी क्योंकि मुझे कोई बैठकर खिलाने-पिलाने वाला नहीं था.' उन्होंने आगे कहा कि जब किसी शरीफ और भले इंसान पर बिना किसी वजह के कीचड़ उछाला जाता है, तो उस पर क्या गुजरती है- यह बात दुनिया के सामने आना बहुत जरूरी था.

Advertisement

'लेकिन कानून के हिसाब से मुझे जैसे परेशान किया जा रहा था, अगर स्वाभिमानी कोई मेरी जगह कोई दूसरी लड़की होती तो, मेरा तो था कि मैं नाम लिख के चली जाऊं. लेकिन मैं अगर मर गई और सुसाइड कर लिया तो चार दिन के बाद सब छूट जाएंगे, और मुझे बुजदिल कहेंगे.'

कपड़े और पैसों की मांग के आरोपों से थीं आहत
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अपने जीवन के कई सुनहरे साल देने के बावजूद शिल्पा को उस वक्त काफी कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा. एक्ट्रेस ने याद करते हुए बताया कि उन पर जरूरत से ज्यादा कपड़े और पैसों की मांग करने के झूठे आरोप मढ़े गए थे. इन आरोपों ने उन्हें मानसिक रूप से काफी ठेस पहुंचाई,. इतना ही नहीं, शिल्पा ने दावा किया कि उन्हें जानबूझकर बहुत ज्यादा जलील किया गया और उनका अपमान किया गया.

CINTAA से निकाले जाने का दर्द और कानूनी मजबूरी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शिल्पा ने उस वक्त एसोसिएशन से मिले बर्ताव पर भी अपना दर्द शेयर किया. उन्होंने बताया, "CINTAA (सिंटा) में शामिल होने के बाद भी मुझे वहां जलील होना पड़ा और आखिरकार मुझे एसोसिएशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. मेरे साथ बेहद निचले स्तर का दुर्व्यवहार किया गया था, जिसके चलते तंग आकर मैंने शो छोड़ दिया. मेरे लिए कानूनी तौर पर यह साफ करना बेहद जरूरी हो गया था कि असल में मानहानि (Defamation) किसे कहते हैं, और जब किसी बेकसूर इंसान की साख को नुकसान पहुंचता है, तो उसे कितना दर्द होता है. उस वक्त मेरे पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »