शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी पर तंज,'साष्टांग प्रणाम करना आसान है, पोर्न की दुनिया से निकलो'

शर्ल‍िन ने लिखा- 'आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करती हैं, उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभाव‍ित होती हैं...कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर रियल दुनिया में जाकर पीड़‍ित मह‍िलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं. यकीन मान‍िए सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी.'

Advertisement
शर्ल‍िन चोपड़ा-श‍िल्पा शेट्टी शर्ल‍िन चोपड़ा-श‍िल्पा शेट्टी

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 25 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST
  • शर्ल‍िन का श‍िल्पा शेट्टी पर तंज
  • बोलीं- पोर्न की दुनिया से बाहर निकलो
  • शर्ल‍िन ने कई दफा श‍िल्पा पर साधा निशाना

पोर्नोग्राफी केस में जब से शर्ल‍िन चोपड़ा का नाम आया है, तब से उन्होंने अपने बचाव में काफी कुछ कहा है. श‍िल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ख‍िलाफ बयान देने से लेकर श‍िल्पा शेट्टी पर निशाना साधने तक, शर्ल‍िन ने चर्चा की है. एक बार फिर शर्ल‍िन ने श‍िल्पा को रील लाइफ की दुनिया से निकलकर हकीकत में आने का ज्ञान दिया है. उन्होंने ट्वीट कर श‍िल्पा को दो टूक बातें सुनाई हैं. 

Advertisement

शर्ल‍िन ने लिखा- 'आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करती हैं, उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभाव‍ित होती हैं...कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर रियल दुनिया में जाकर पीड़‍ित मह‍िलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं. यकीन मान‍िए सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी.' इस ट्वीट के साथ शर्ल‍िन ने अपना वीड‍ियो भी शेयर किया है जिसमें वे श‍िल्पा का नाम लिए बिना उनपर तंज कसती नजर आईं. 'मंच पर बैठकर साष्टांग प्रणाम करना, रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करना बहुत आसान होता है...आप जमीन पर उतर‍िए, पीड़‍ित मह‍िलाओं, बच्चों के लिए कुछ कीज‍िए, अपने बंगले से बाहर निकलकर, पोर्न की दुनिया से बाहर निकलकर कुछ कीज‍िए...'

बेटे को छोड़ 4 घंटे के लिए इवेंट में शामिल हुईं दीया, फिर लिखा एक इमोशनल नोट

गौरतलब है कि श‍िल्पा शेट्टी ने अपने रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में कई दफा कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस को साष्टांग दंडवत प्रणाम कहकर सराहा है. उनकी यही बात शर्ल‍िन ने अपने ट्वीट में कही है. 

Advertisement

सिद्धार्थ-शहनाज से लेकर शमिता-नेहा तक, रियलिटी शो में बने दोस्त, आज देते हैं दोस्ती की मिसाल

पहले भी श‍िल्पा पर उंगली उठा चुकी हैं शर्ल‍िन 

कुछ समय पहले राज कुंद्रा को लेकर श‍िल्पा शेट्टी के एक बयान पर शर्ल‍िन ने एक्ट्रेस की ख‍िल्ली उड़ाई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. शर्लिन ने वीडियो में कहा- 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी (श‍िल्पा) का ये कहना है कि उन्हें अपने पति देव की इन एक्टिविटीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. और तो और दीदी का ये भी कहना है कि उनके पति देव की चल-अचल संपत्ति के स्त्रोत की जानकारी भी नहीं थी. अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं. वैसे इसे क्या कहते हैं ऐडा बनके पेड़ा खाना.' 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement