Shilpa Shetty की फिलोस्फी पर शर्लिन चोपड़ा का तंज, 'पति-देव की करतूतों पर रत्ती भर अफसोस नहीं'

शर्लिन चोपड़ा जिस तरह से लगातार शिल्पा पर निशाना साध रही हैं उसकी गहना वशिष्ठ ने निंदा की है. उनके मुताबिक शर्लिन ऐसा बस सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रही हैं. शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गहना ने कहा है कि शर्लिन के पास कोई काम नहीं है इसलिए वे राज के बाद अब शिल्पा पर कमेंटबाजी कर रही है. 

Advertisement
शर्लिन चोपड़ा-शिल्पा शेट्टी शर्लिन चोपड़ा-शिल्पा शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST
  • शर्लिन चोपड़ा ने साधा शिल्पा शेट्टी पर निशाना
  • पोर्नोग्राफी केस को लेकर कसा तंज
  • राज कुंद्रा की पत्नी हैं शिल्पा शेट्टी

पिछले कई दिनों से शर्लिन चोपड़ा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर लगातार निशाना साध रही हैं. पोर्नाग्राफी केस को लेकर शर्लिन ने एक बार फिर शिल्पा शेट्टी के खिलाफ बयानबाजी की है. शर्लिन ने ट्विटर पर शिल्पा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्हें अपने पति राज कुंद्रा की हरकतों पर रत्ती भर भी अफसोस नहीं है. शिल्पा की फिलोस्फी को शर्लिन ने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया है.

Advertisement

शिल्पा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा का कमेंट

यूजर के एक ट्वीट पर कमेंट करते हुए शर्लिन ने लिखा- दीदी को रत्ती भर अफसोस नहीं है अपने पति-देव की करतूतों पर! आप कहती हैं कि आप की जिंदगी की फिलोसॉफी है - "As a celebrity, you should never complain & never explain !"गज़ब फिलॉस्फी!!! साष्टांग दंडवत प्रणाम तो बनता है! @TheShilpaShetty @TheRajKundra


 

दूसरे ट्वीट में शिल्पा ने एक न्यूज पोर्टल के ट्वीट पर जवाब दिया है. जिसमें लिखा है कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई वीडियो में शर्लिन के काम की तारीफ की थी. जवाब में शर्लिन ने लिखा- हां, एक नहीं कई बार किया. राज कुंद्रा ने मुझे बताया था कि शिल्पा ने मेरी तस्वीरें और वीडियो जो उन्होंने प्रोड्यूस किए थे देखे थे. ये सब शिल्पा को काफी अपीलिंग लगे थे. इससे मुझे मोटिवेशन मिला. और मैं पहले से ज्यादा अच्छा करने के लिए इंस्पायर हुई.

Advertisement


 

शर्लिन चोपड़ा जिस तरह से लगातार शिल्पा पर निशाना साध रही हैं उसकी गहना वशिष्ठ ने निंदा की है. उनके मुताबिक शर्लिन ऐसा बस सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रही हैं. शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गहना ने कहा है कि शर्लिन के पास कोई काम नहीं है इसलिए वे राज के बाद अब शिल्पा पर कमेंटबाजी कर रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement