'शर्माजी नमकीन' का फर्स्ट लुक आउट, परेश रावल ने ली ऋषि कपूर की जगह

रिद्धिमा कपूर ने परेश रावल के लिए लिखा, 'मिस्टर परेश रावल को बहुत बड़ा धन्यवाद कि उन्होंने ऋषि जी की जगह पर इस फिल्म को पूरा किया और उनके किरदार को निभाने के भावुक कदम को उठाया.' बता दें कि ऋषि कपूर का देहांत 30 अप्रैल 2020 को हुआ था.

Advertisement
ऋषि कपूर, परेश रावल ऋषि कपूर, परेश रावल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST
  • शर्माजी नमकीन का पोस्टर जारी
  • ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म
  • परेश रावल ने पूरी की शूटिंग

ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को लेकर काफी सवाल खड़े हो गए थे कि आखिर इसका क्या होगा. हालांकि बाद में एक्टर परेश रावल ने फिल्म को करने का फैसला किया था. अब इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फेमस एक्टर्स में से एक रहे ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर पोस्टर को रिलीज किया गया है. 

Advertisement

सामने आया फिल्म का पोस्टर

फिल्म में इस किरदार को परेश रावल निभाते नजर आएंगे. पहले लुक में आप दोनों को देख सकते हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म के दो पोस्टर सामने आए हैं. पहले में शर्मा जी के किरदार में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को देखा जा सकता है. ऋषि बेहद खुश और चुलबुले नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे में परेश रावल अपने अंदाज में हैं. शर्मा जी के किरदार में परेश शांत और खुश दिख रहे हैं. वैसे शर्माजी नमकीन एक प्यारे 60 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है.

Sidharth Shukla के जाने के बाद डरी हुई हैं हिना खान, ट्वीट कर बताया

रिद्धिमा ने परेश को कहा शुक्रिया

फिल्म शर्माजी नमकीन का निर्देशन नवोदित हितेश भाटिया कर रहे हैं. यह बतौर डायरेक्टर उनका डेब्यू होगा. फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है. शर्माजी नमकीन, ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म थी. ऐसे में ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पोस्टर्स को शेयर करते हुए स्पेशल मैसेज लिखा है और परेश रावल को शुक्रिया कहा है. 

Advertisement

ब्लू आईज-ब्लॉन्ड हेयर, नकुल मेहता ने दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूटनेस देख कायल हुए फैंस

रिद्धिमा ने लिखा, 'मिस्टर परेश रावल को बहुत बड़ा धन्यवाद कि उन्होंने ऋषि जी की जगह पर इस फिल्म को पूरा किया और उनके किरदार को निभाने के भावुक कदम को उठाया.' बता दें कि ऋषि कपूर का देहांत 30 अप्रैल 2020 को हुआ था. वह ल्यूकेमिया से पीड़ित थी. फिल्म शर्माजी नमकीन की बात करें तो इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »