प्रेग्नेंसी में भी शाहरुख खान के साथ शूटिंग कर रहीं दीपिका, किंग के सेट से लीक हुए Photos

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं, जहां उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं. दोनों की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

Advertisement
किंग के सेट पर साथ दिखे शाहरुख-दीपिका (Photo: ITGD) किंग के सेट पर साथ दिखे शाहरुख-दीपिका (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

सुपरस्टार शाहरुख पिछले दो साल से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. उनकी आखिरी फिल्म डंकी थी, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. हालांकि अब शाहरुख जल्द ही थिएटर्स में धमाका करने आ रहे हैं. उनकी नई एक्शन फिल्म किंग इसी साल क्रिसमस पर आएगी, जिसे पठान फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. 

शाहरुख पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से किंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. दुनिया के हर कोने में एक्टर ने अपनी फिल्म शूट की है. फिलहाल वो साउथ अफ्रीका के शहर केप टाउन में हैं, जहां फिल्म का गाना रिकॉर्ड किया जा रहा है. उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं, जो माना जा रहा है कि फिल्म में उनकी लव इंट्रेस्ट बनी हैं. 

Advertisement

'किंग' के गाने की जारी है शूटिंग

शाहरुख की फिल्म किंग के सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियोज लीक हुए हैं, जिसमें हम सुपरस्टार और दीपिका के लुक को देख सकते हैं. एक सीन में दोनों सितारे एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं. कोरियोग्राफर उन्हें गाने का स्टेप समझा रहे हैं. 

वहीं दूसरा लीक फोटो शाहरुख का है, जिसमें वो ऑरेंज रंग की शर्ट पहने गाड़ी में बैठे हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हम हॉलीवुड सिंगर एड शीरन की आवाज में रैप सुन सकते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ये गाना अनिरुद्ध ने कंपोज किया है, जो इससे पहले शाहरुख की फिल्म 'जवान' के गाने भी बना चुके हैं. 

शाहरुख और दीपिका को शूटिंग करता देख सुपरस्टार के फैंस काफी खुश दिखे हैं. उनके लिए ये मौका बेहद खास है क्योंकि वो फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उनकी बेसब्री यहीं तक नहीं थमी है. वो फिल्म से जुड़ी और जानकारी जानने के लिए बेताब हैं. अब उन्हें सिर्फ फिल्म के टीजर-ट्रेलर का इंतजार है. 

Advertisement

दमदार है किंग की कास्ट

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म किंग को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें उनकी बेटी सुहाना खान और एक्ट्रेस दीपिका के अलावा रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे सितारे भी शामिल हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »