Shah Rukh Khan at Mannat: 61 साल के हुए शाहरुख खान, पूरी की फैंस की 'मन्नत', कड़ी सिक्योरिटी के बीच दिखाई झलक

शाहरुख खान का जन्मदिन हो, और वो अपने घर मन्नत के बाहर फैंस से ना मिलने आएं, ऐसा नामुमकिन है. 61वें जन्मदिन पर भी सुपरस्टार ने अपनी प्रथा को कायम रखा, और फैंस को शानदार सरप्राइज दिया.

Advertisement
फैंस के लिए शाहरुख का सरप्राइज (Photo: ITGD) फैंस के लिए शाहरुख का सरप्राइज (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान आज 61 साल के हो गए हैं. दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई भेज रहे हैं. इस खास मौके को वो अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख अपना बर्थडे मनाने के लिए अपने घर मन्नत पहुंचे थे, जहां फिलहाल बिल्डिंग रिनोवेशन का काम जारी है.

मन्नत पहुंचे शाहरुख खान

सबको उम्मीद थी कि रेनोवेशन के कारण, शाहरुख खान मन्नत नहीं आएंगे. लेकिन उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज किया, और वहां अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे. शाहरुख ने मन्नत पहुंचकर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया. उन्होंने घर के बाहर मौजूद फैंस को हाथ हिलाकर हेलो कहा और उन्हें फ्लाइंग किस भी दी. इस दौरान उन्होंने अपने आइकॉनिक पोज भी किए, जिसे देखकर भीड़ चिल्लाने लगी. इन दिनों मन्नत में रिनोवेशन का काम चल रहा है. इसी वजह से दिनभर पुलिस ने वहां जमा भीड़ को हटा दिया था.

Advertisement

ज्यादातर फैंस घर लौट चुके थे, क्योंकि खबर थी कि शाहरुख खान बाहर आकर किसी से नहीं मिलेंगे. मगर उनके इस सरप्राइज ने सभी को हैरान किया, और अब सोशल मीडिया उन्हीं की वीडियो से भरा हुआ है. फैंस उनके पहले से ही दीवाने हैं. जन्मदिन पर उनकी झलक पाकर ये दीवानगी और भी ज्यादा बढ़ गई है.

मन्नत में नहीं मनाया था 60वां जन्मदिन

पिछले साल शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन को अलीबाघ स्थित घर में सेलिब्रेट किया था. चूंकि काफी समय से उनके घर मन्नत में काम जारी है, इसलिए इस साल भी उनके वहां आने की कोई उम्मीद नहीं लगाई गई. मगर फैंस के चहेते शाहरुख ने अपने चाहने वालों के लिए वहां भी कुछ इंतजाम किए हुए थे. बिल्डिंग के बाहर एक बड़े पर्दे का आयोजन किया, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के पोस्टर प्रोजेक्ट किए हुए थे. 

Advertisement

शाहरुख के 61वें जन्मदिन पर फिल्म 'किंग' की टीम ने इसका पहला गाना रिलीज किया. बीती रात मन्नत के बाहर लगे होर्डिंग पर ये गाना बजाया गया था. इसके साथ ही शाहरुख खान का अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी सुनाया गया. 

बात करें शाहरुख की फिल्म किंग की, तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का क्रेज इस समय काफी ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि ये दिसंबर में 'डूम्सडे' से क्लैश हो रही है, जिसे एक बहुत ही बड़ी बात मानी जा रही है. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »