भंसाली की मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन? हाथ लगी धुरंधर डील, करोड़ों में कमाई तय

खबर है कि धुरंधर फेम 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन अब फिल्म मेकर जसमीत के. रीन के अगले प्रोजेक्ट में सिनेमा की दिग्गज हस्ती मधुबाला का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला? (Photo: Instagram/ @saraarjunn/ITGD) सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला? (Photo: Instagram/ @saraarjunn/ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से रातों-रात शोहरत बटोरने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है. जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे और इसका डायरेक्शन जसमीत के. रीन करेंगी, जिन्हें आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' के लिए जाना जाता है.

खबरों के मुताबिक सारा अर्जुन इस फिल्म में लेजेंडरी स्क्रीन आइकन मधुबाला का रोल करने जा रही हैं. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन के दौर में है और सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Advertisement

मधुबाला का किरदार निभाएंगी सारा?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सारा अर्जुन संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन और जसमीत के. रीन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में मधुबाला का किरदार निभाएंगी. प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि मधुबाला की अदा और व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारने के लिए सारा को एक बड़े फिजिकल बदलाव से गुजरना होगा. इसमें लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम की बारीकियों से लेकर बोल-चाल की ट्रेनिंग तक सब कुछ शामिल है. 

जसमीत के. रीन इस बायोपिक के जरिए मधुबाला के जीवन के उन पहलुओं को छूना चाहती हैं जिनसे दुनिया शायद अब तक अनजान है. फिल्म में उनकी पेशेवर सफलता के साथ-साथ उनके निजी जीवन के संघर्षों, दिलीप कुमार के साथ उनके चर्चित रिश्ते और महज 36 साल की उम्र में उनके दुनिया से चले जाने के दर्द को भी दिखाया जाएगा. 

Advertisement

मधुबाला ने अपने दो दशक लंबे करियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा रहस्यों और भावुक उतार-चढ़ाव से भरी रही. यह फिल्म उन्हीं जज्बातों को पर्दे पर उकेरेगी.

हालांकि अभी तक इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है कि सारा अर्जुन ही इसे निभाएंगी. इससे पहले मधुबाला के किरदार के लिए साई पल्लवी, कियारा आडवाणी और सैयारा फेम अनीत पड्डा का नाम भी सुर्खियों में रहा है.

धुरंधर से फेमस हुईं सारा अर्जुन
सारा अर्जुन का यहां तक का सफर किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्होंने महज़ 18 महीने की उम्र में ही टेलीविजन विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था और पांच साल की उम्र तक वह 100 से अधिक विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. जिससे वह भारत की सबसे जानी-मानी बाल कलाकारों में से एक बन गईं. वहीं सारा अर्जुन की डेब्यू फिल्म  'धुरंधर' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसके पहले पार्ट ने वर्ल्ड वाइड करीब 1300 और दूसरे पार्ट ने अब तक 1700 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement