67 साल के हुए संजय दत्त, बेटा-बेटी हुए भावुक, लिखी इमोशनल पोस्ट, बोले -दुनिया के बेस्ट पापा

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त के बर्थडे पर उनके जुड़वा बच्चों शहरान और इकरा ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है. दोनों ने संजय को दुनिया का बेस्ट पापा बताया है. संजय के लिए बच्चों का प्यार देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं.

Advertisement
संजय दत्त पर बच्चों ने लुटाया प्यार (Photo: Instagram @duttiqra) संजय दत्त पर बच्चों ने लुटाया प्यार (Photo: Instagram @duttiqra)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. संजय 67 साल के हो गए हैं. उनके परिवार में जश्न और खुशी का माहौल है. संजय के बर्थडे पर उनके बच्चों इकरा और शहरान ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है. पोस्ट के जरिए इकरा और शहरान ने अपने बेस्ट पापा पर प्यार लुटाया है. 

संजय के बेटे की खास पोस्ट

Advertisement

संजय दत्त के लाडले बेटे शहरान ने एक्टर संग एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें फादर-सन व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. संजय शेरवानी पहने हैं, जबकि शहरान ने इंडोवेस्टर्न पहना है. दोनों ही काफी डैशिंग लग रहे हैं. 

पापा संग फोटो शेयर करते हुए शहरान ने पिता के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है. शहरान लिखते हैं- दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. हमेशा मेरा साथ देने, मुझे सपोर्ट करने और हर दिन मुझे इंस्पायर करने के लिए आपका शुक्रिया. ईश्वर आपको अच्छी हेल्थ, ढेर सारी खुशियां और आने वाले कई और शानदार साल दे. आपको ढेर सारा प्यार. 

बेटे की इस पोस्ट पर संजय दत्त ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा. 

Advertisement

 

बेटी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

संजय दत्त की लाडली बेटी इकरा दत्त ने भी अपने पापा को प्यारभरे अंदाज में बर्थडे विश किया है. इकरा ने पापा संजय संग अपने बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें इकरा अपने पापा की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में फादर-डॉटर का खूबसूरत बॉन्ड और रिश्ता फैंस का दिल जीत रहा है. 

तस्वीर के साथ इकरा ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा. हमेशा मेरे साथ रहने, मुझे सपोर्ट करने और मेरे चेहरे पर स्माइल लाने के लिए थैंक यू. आपको अपनी जिंदगी में पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं. उम्मीद है आपका जन्मदिन ढेर सारी खुशियों और प्यार से भरा हो.  लव यू सो मच पापा. 

 

बता दें कि संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से तीसरी शादी की थी. इसी शादी से संजय और मान्यता के जुड़वां बच्चे हैं. बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त. संजय दत्त की बड़ी बेटी का नाम त्रिशाला दत्त है, जो उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से हैं. संजय अपने तीनों ही बच्चों के काफी क्लोज हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »