Samantha Prabhu का गाना 'O Antava' बना दर्शकों का फेवरेट, यूट्यूब की लिस्ट पर नंबर वन

यू-ट्यूब के अनुसार पुष्पा फिल्म के ओ अंतावा गाने को साल 2021 में सबसे ज्यादा सुना गया है और बाकियों के मुकाबले गाने के वीडियो को भी काफी बार देखा गया है. जिससे इस गाने ने टॉप 100 की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है. 

Advertisement
samantha Prabhu का गाना oo Antava यू-ट्यूब म्यूजिक की लिस्ट में रहा नंबर वन samantha Prabhu का गाना oo Antava यू-ट्यूब म्यूजिक की लिस्ट में रहा नंबर वन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • यू-ट्यूब पर समांथा प्रभु का गाना नंबर वन
  • यू-ट्यूब ने जारी की टॉप 100 म्यूजिक वीडियो लिस्ट
  • समांथा ने गाने को लेकर शेयर की इंस्टा स्टोरी

पुष्पा फिल्म का गाना ओ अंतावा दर्शकों के फेवरेट गाने की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आ गया है. यू-ट्यूब द्वारा शेयर की गई लिस्ट से पता चलता है कि सामंथा प्रभु के इस गाने ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. यू-ट्यूब ने टॉप 100 म्यूजिक वीडियो की ग्लोबल लिस्ट शेयर की है और इस लिस्ट में पुष्पा: द राइज़- पार्ट 1 से समांथा रूथ प्रभु का गाना ओ अंतावा नंबर वन पर है.

Advertisement

गाने में हुई था समांथा की स्पेशल एंट्री

पुष्पा फिल्म के मेकर्स ने जब इस गाने में समांथा प्रभु की स्पेशल एंट्री का खुलासा किया तो दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया. इसी गाने से समांथा ने आइटम सॉन्ग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा. गाने में समांथा ब्लू कलर ब्लाउज के साथ मैचिंग स्कर्ट पहने गाने की लिरिक्स ओ अंतावा पर थिरकती नजर आ रही हैं. जिसके बाद ब्राउन शर्ट पहने अल्लू अर्जुन की एंट्री होती हैं. गाने में समांथा और अल्लू अर्जुन को एक साथ काफी पसंद किया जा रहा है. 

यू-ट्यूब पर 30 मिलियन व्यूज

पुष्पा फिल्म के इस गाने को आवाज 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर ने दी है. जबकि गाने के लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं. और इस गाने का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है. अभी तक इस गाने ने यू-ट्यूब पर 30 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पा लिए हैं.

Advertisement

समांथा ने किया पोस्ट शेयर

गाने को टॉप पर देख समांथा ने अपना इंस्टाग्राम यह खुशखबरी शेयर की है. साथ ही अल्लू अर्जुन समेत फिल्म के कास्ट का धन्यवाद भी किया. हाल ही में इस गाने को लेकर समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने से तस्वीर शेयर कर अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया था और साथ ही बताया कि सेक्सी होने के लिए काफी हार्ड वर्क करना पड़ता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »