नाना पाटेकर के निधन के बाद सलमान खान का बड़ा फैसला, कैंसिल कर दिया ग्रैंड इवेंट

सलमान खान को GB रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरिंदर भट्टी के साथ GB रियल्टी द्वारा आयोजित एक इवेंट में शामिल होना था. नाना पाटेकर के निधन की वजह से ये इवेंट टाल दिया गया है.

Advertisement
नाना के लिए सलमान का बड़ा फैसला (Photo: Screengrab) नाना के लिए सलमान का बड़ा फैसला (Photo: Screengrab)

अनिता

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक हुए निधन से पूरा देश और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है. सिनेमा जगत के इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार को मुंबई में होने वाले अपने एक बड़े इवेंट को टाल दिया है.

बता दें कि दोनों एक्टर्स के बीच पुराना और खास संबंध रहा है, उन्होंने संजय लीला भंसाली की मशहूर फिल्म 'खामोशी: द म्यूज़िकल' (1996) में एक साथ काम किया था. नाना पाटेकर के निधन के बाद जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है, तब सलमान खान ने सम्मान के तौर पर अपना यह कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया. 

Advertisement

लिया गया इवेंट टालने का फैसला
सलमान खान को गुरुवार को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में GB रियल्टी द्वारा आयोजित एक भव्य इवेंट में शामिल होना था. इस कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं, लेकिन जैसे ही नाना पाटेकर के निधन की खबर आई, पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

इस दुखद घड़ी में दिवंगत एक्टर को सम्मान देने और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए सलमान खान और आयोजकों ने इस इवेंट को फिलहाल टालने का फैसला किया.

'खामोशी' की वो यादगार केमिस्ट्री
सलमान खान और नाना पाटेकर ने साल 1996 में आई निर्देशक संजय लीला भंसाली की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में साथ काम किया था. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने मनीषा कोइराला के किरदार 'एनी' के मूक-बधिर पिता 'जोसेफ' का बेहद जीवंत रोल निभाया था, जबकि सलमान खान ने 'राज' की भूमिका निभाई थी.

Advertisement

फिल्म में सीमा बिस्वास भी मुख्य भूमिका में थीं. यह भंसाली के शुरुआती और सबसे यादगार सिनेमाई कामों में से एक मानी जाती है, जिसमें नाना और सलमान दोनों के अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा था.

गोवा में हुआ नाना पाटेकर का निधन
नाना पाटेकर का निधन गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके निवास स्थान पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की और लगभग 45 मिनट तक लगातार CPR भी दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे 75 वर्ष के थे.

चार दिन पहले ही आए थे नजर
नाना पाटेकर का निधन उनके आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम के महज़ कुछ ही दिनों बाद हुआ है. उन्होंने 4 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »