कैसे 'चुपके-चुपके' सलमान की फिल्म से जुड़ा था अंडरवर्ल्ड कनेक्शन? राम गोपाल वर्मा ने खोले राज

राम गोपाल वर्मा ने सलमान खान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर का अंडरवर्ल्ड से कनेकशन था, जिसकी वजह से फिल्म के फाइनेंसर को जेल जाना पड़ा था.

Advertisement
राम गोपाल वर्मा ने खोले बड़े राज (Photos: Instagram @beingsalmankhan, @rgvzoomin) राम गोपाल वर्मा ने खोले बड़े राज (Photos: Instagram @beingsalmankhan, @rgvzoomin)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वो हमेशा बिना डरे खुलकर अपनी बात दुनिया के सामने रखते हैं. अब उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि फिल्म का मुंबई के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन था. एक समय पर हालात काफी बिगड़ गए थे.

क्या बोले राम गोपाल वर्मा?

Advertisement

क्राइम ऑथर हुसैन एस जैदी के पॉडकास्ट में बात करते हुए राम गोपाल ने फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' पर बात की. फिल्म से जुड़ी अनसुनी कहानियां बताते हुए उन्होंने कहा-एक समय पर, भरत शाह (फिल्म के फाइनेंसर) को एक ऐसा शख्स मिला था, जिसने उनसे कहा था कि उसके पास सलमान खान की डेट्स अवेलेबल हैं. ऐसे में उन्होंने कहा, 'ठीक है, बढ़िया है.' लेकिन उस शख्स का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और वो ज्यादा पैसे वाला भी नहीं था, इसलिए भरत भाई ने कंफर्म करने के लिए सलमान को फोन किया था. 

'सलमान ने उन्हें बताया था- हां, मैंने उसे डेट्स दे दी हैं. इस बात से भरत भाई को भरोसा हो गया था और उन्होंने फिल्म के लिए पैसे दे दिए थे. इसी तरह फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शुरुआत हुई थी. उस टाइम भरत को लगा था कि सबकुछ ठीक है.

Advertisement

लेकिन चीजें तब बदल गई थीं जब भरत शाह को फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी के अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों के बारे में पता चला था. इस बारे में बताते हुए राम गोपाल वर्मा बोले- कुछ समय बाद, उन्हें पता चला था कि प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी का छोटा शकील के साथ कुछ संबंध हैं. लेकिन भरत शाह को लगा था कि वो खुद तो लीगल तरीके से ही बिजनेस कर रहे हैं, और अगर प्रोड्यूसर का कोई अंडरवर्ल्ड कनेक्शन है, तो इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. वो खुद कोई क्रिमिनल नहीं हैं, बस एक ऐसे इंसान से जुड़े हैं, जिसका संबंध किसी क्रिमिनल के साथ है. 

लेकिन चीजें तब हद से ज्यादा बिगड़ गई थीं जब इंडस्ट्री के एक बड़े बिजनेसमैन को अंडरवर्ल्ड से कॉल आने लगी थीं और उनसे जबरन पैसे वसूले जा रहे थे. उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री के बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी. ऐसे में उसने फिर भरत शाह से मदद मांगी थी. उन्हें उम्मीद थी कि रिजवी के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन उनके काम आएंगे. जब छोटा शकील को कॉल लगाया तो मांगी गई 5 करोड़ की रकम घटकर 2 करोड़ हो गई थी. इस इंसीडेंट के बाद इंडस्ट्री के बाकी लोग भी मदद के लिए भरत शाह का दरवाजा खटखटाने लगे थे. मगर इस चीज की भनक फिर पुलिस को लग गई थी. 

Advertisement

फिल्म के फाइनेंसर को जाना पड़ा था जेल

'लेकिन भरत शाह किसी से पैसे नहीं ले रहे थे. वो बस लोगों की मदद कर रहे थे. लेकिन पुलिस उनपर शक करने लगी थी. इस चीज से भरत शाह सदमे में आ गए थे. वो डर के मारे कांप रहे थे. पुलिस को लगा था कि शायद छोटा शकील उनके इशारे पर या उनके लिए काम कर रहा है. इस चक्कर में बिना गलती करे ही भरत शाह को जेल भी जाना पड़ा था.'

भरत शाह की बात करें तो वो उस समय फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े फाइनेंसर थे. उन्होंने यश राज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शंस और शाहरुख खान की कंपनी जैसे बड़े बैनरों के प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाया था. वो 'डर', 'यश बॉस', 'दिल से..', 'पुकार', 'देवदास' और 'मैं हूं ना' जैसी बड़ी फिल्मों से भी जुड़े हुए थे. 

2001 में आई फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की बात करें तो इसे अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सलमान के अलावा रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा लीड रोल में थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »