'बैकशॉट के लिए खुद पैसे देती हैं एक्ट्रेसेज', सलमान खान ने खोली पोल, पैपराजी को दी सख्त चेतावनी

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर एक बार फिर पैपराजी के बैक-शॉट वाली फोटोज पर बात की है. उनका दावा है कि कुछ एक्ट्रेसेज पैप्स को पैसा देकर जानबूझकर वैसी तस्वीरें और वीडियो निकलवाती हैं.

Advertisement
सलमान का बड़ा दावा (Photo: Instagram @jiohotstarreality) सलमान का बड़ा दावा (Photo: Instagram @jiohotstarreality)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

कुछ हफ्तों पहले सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पैपराजी पर बात की थी. उन्हें इस काम के लिए सभी की तरफ से सराहना मिली. बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड में भी इसका फिर जिक्र उठा. शो पर रोडीज प्रमोट करने आईं नेहा धूपिया ने भी सलमान को धन्यवाद कहा. उनकी बातों पर सुपरस्टार ने इस चुप्पी तोड़ने की वजह भी सामने रखी.

Advertisement

पैपराजी पर फिर भड़के सलमान

सलमान खान ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस मुद्दे पर पैपराजी को चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी बात को मजाक समझ लिया. उनके मुताबिक, चेतावनी देने के बाद भी कुछ पैपराजी पेज ऐसी तस्वीरें और ज्यादा पोस्ट करने लगे. सलमान ने कहा- मैंने वो सब देखा है. अब वो ऐसा और ज्यादा करने लगे हैं. लेकिन मैं इसके खिलाफ सख्त कदम उठाऊंगा. मैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करूंगा. फिलहाल उन्हें लग रहा है कि ये सब मजाक है और कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी ऐसा कर रहे हैं. हम उनके खिलाफ पूरी तरह से कार्रवाई करेंगे.

सलमान ने आगे कहा कि पैप फोटोग्राफर्स को ये समझना चाहिए कि कौन-सा सेलिब्रिटी किस तरह की तस्वीरें खिंचवाने में सहज है और किसे ऐसी तस्वीरों से परेशानी होती है. हालांकि उनका दावा है कि कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज भी होती हैं, जो अपनी मर्जी से पैपराजी को पैसा देकर ऐसी तस्वीरें खिंचवाती हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा- कुछ एक्ट्रेसेज मेल पैपराजी को खुद बुलाते हैं, उन्हें वहां मौजूद रहने के लिए पैसे देते हैं और उनसे इस तरह की तस्वीरें खींचने को कहते हैं. ऐसे में पैपराजी भी क्या कर सकते हैं? फर्क सिर्फ इतना है कि कौन ऐसा चाहता है और कौन नहीं. जो लोग इस तरह की तस्वीरों से सहज हैं, उनके लिए ये जारी रह सकता है. लेकिन जिन्हें परेशानी है, उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

सलमान ने आगे कहा कि अगर कोई एक्ट्रेस पैपराजी से साफ तौर पर कहती है कि उसकी किसी खास तरीके से तस्वीर ना खींची जाए और इसके बावजूद फोटोग्राफर ऐसा करता है, तो वो इस मामले में कार्रवाई करेंगे. बात करें सुपरस्टार के वर्क फ्रंट की, तो वो इस समय साउथ डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की फिल्म शूट कर रहे हैं, जिसका फिलहाल टाइटल मॉन्स्टर बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »