दर्द में ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा, 14 दिन में घटा 4 किलो वजन, बोलीं- चल भी नहीं पा रही

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद ने लाइफ अपडेट देकर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने अस्पताल के बेड से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद कमजोर नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि बीते दिनों उन्हें एक बीमारी ने जकड़ लिया था, जिसके कारण उनका चलना तक दुश्वार हो गया है.

Advertisement
गर्लफ्रेंड सबा आजाद का ख्याल रख रहे ऋतिक रोशन (Photo: Instagram/@sabazad) गर्लफ्रेंड सबा आजाद का ख्याल रख रहे ऋतिक रोशन (Photo: Instagram/@sabazad)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें एक इंफेक्शन हो गया था, जिसने उनकी हालत खराब कर दी. शुक्रवार, 27 मार्च को शेयर की अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सबा आजाद बेहद दुबली और कमजोर नजर आ रही थीं. उन्होंने बताया कि बीते 14 दिन उनकी जिंदगी का सबसे खराब समय था.

Advertisement

सबा आजाद की हुई हालत खराब

एक्ट्रेस ने लिखा, 'जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस (Cyclospora cayetanensis) तू कितना गंदा और खतरनाक है. जो इंसान सिर्फ घर का खाना खाती है और हर जगह अपनी पानी का बोतल साथ लेकर चलती है, उसको इस पेट के कीड़े ने अचानक पकड़ लिया, तो भी तब जब मेरे लिए साल का सबसे बिजी वक्त चल रहा है. इन दो हफ्तों में मैंने 4 किलो वजन घटा लिया है, जो मेरे पास फालतू भी नहीं था. और मैं मुश्किल से चल पा रही हूं. एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स कर रही थी, भारी वेट्स उठा रही थी, और आज मैं आधी हो चुकी हूं, इतनी ताकत नहीं बची कि एक टूथपिक भी उठा सकूं, वेट्स तो दूर की बात है.'

सबा ने आगे लिखा, 'इसलिए अगर आपको अपने पेट से प्यार है तो प्लीज सलाद के पत्ते और सब्जियां इतनी अच्छी तरह धोया करो, जितना अपनी जान बचाने के लिए धोते हो, क्योंकि कभी-कभी सच में जान बचाने की बात हो जाती है. हमारा नया तरीका है- बेकिंग सोडा और वेजिटेबल वॉश से सब्जियों को धोना. इस मुश्किल समय में मेरे बहुत खराब मूड को हमेशा ठीक रखने और सबसे अजीब पलों में भी ह्यूमर ढूंढ निकालने के लिए ऋतिक रोशन को धन्यवाद. पीएस- मैं जितनी छोटी लग रही हूं, उतनी हुई नहीं हूं. बेड सुपरसाइज्ड है और एंगल भी चौड़ा है.'

Advertisement

ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को डिनर डेट्स और करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की भनक सोशल मीडिया को लगी. इसके बाद दोनों ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ भी समय बिताते दिखे हैं. अर्सलान और सुजैन भी 2022 से डेटिंग कर रहे हैं. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ऋतिक, जल्द ही डायरेक्टर बनने जा रहे हैं. वे 'क्रिश 4' फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन खुद कर रहे हैं. साथ ही प्राइम वीडियो के लिए 'स्टॉर्म' नाम की एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं. वहीं सबा आजाद को बॉबी देओल संग फिल्म 'बंदर' में देखा जाने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement