विजय-रश्मिका की शादी का शुभ मुहूर्त आया सामने, इस वक्त होंगे सात फेरे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होगी, जिसमें दोनों तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन करेंगे, प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं और हल्दी, मेहंदी सेरेमनी में करीबी दोस्त और परिवार शामिल होंगे.

Advertisement
फिल्मी है विजय-रश्मिका की लव स्टोरी (PHOTOS: ITG) फिल्मी है विजय-रश्मिका की लव स्टोरी (PHOTOS: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

बस एक दिन का इंतजार... विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पति-पत्नी बनकर दुनिया के सामने होंगे. मंगलवार को उदयपुर में उनके प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो चुके हैं. कई लोग जानता चाहते हैं कि 26 फरवरी को कपल उदयपुर में कब शादी के बंधन में बंधेंगा. चलिए फिर देर कैसी. जानते हैं कि विजय और रश्मिका के सात फेरे कब होंगे. 

कब होगी रश्मिका-विजय की शादी
रश्मिका और विजय ने उदयपुर में अपनी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू कीं और सोशल मीडिया पर एक झलक शेयर की. इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि इनकी शादी सुबह होगी या शाम और टाइम क्या रहेगा. रिपोर्ट के मुताब‍िक हल्दी और मेहंदी सेरेमनी बुधवार को वेन्यू पर होगी, जिसमें कपल के सबसे करीबी दोस्त और फैमिली शामिल होंगे.

Advertisement

विजय और रश्मिका की शादी के लिए मुहूर्त सुबह 8 बजे तय है. शादी तेलुगु और कोडावा कल्चर दोनों रीति-रिवाजों से होगी. 

गेस्ट लिस्ट रिवील 
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल होने वाले हैं. इस लिस्ट में डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन, ईशा रब्‍बा, और आशिका रंगनाथ, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा का नाम शामिल है. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा भी शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंच चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी कपल की शादी में नहीं आ सकेंगे, लेकिन उन्होंने विजय के पेरेंट्स गोवर्धन राव और माधवी को एक लेटर लिखकर होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए आशीर्वाद भेजा. 

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी 
रश्मिका और विजय के रिश्ते को ऑफिशियल होने से पहले ही फैंस ने उन्हें विरोश कहना शुरू कर दिया था. दोनों ने 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम और 2019 की डियर कॉमरेड में साथ काम किया था. फिल्म के सेट पर इनकी दोस्ती हुई और वहां से ही इनरा रोमांस शुरू हो गया. कपल ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की. रविवार को ही उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और शादी का ऐलान किया. फैंस के सम्मान में विजय और रश्मिका ने अपनी शादी ‘विरोश की शादी’ कहा.

Advertisement

आप शादी के लिए तैयार हैं ना?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »