बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद 'धुरंधर' स्टाइल में दिखे रणवीर सिंह, डॉन 3 को लेकर भी चल रहा विवाद

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियों भरे मैसेज आए. एक्टर से गैंगस्टर्स ने कुछ डिमांड भी की. अब धमकियों के बीच, रणवीर को सोशल मीडिया स्टार ओरी संग स्पॉट किया गया है.

Advertisement
धमकियों के बीच रणवीर (Photo: Instagram @orry) धमकियों के बीच रणवीर (Photo: Instagram @orry)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

एक्टर रणवीर सिंह की झोली में खुशियां आई ही थीं कि तभी वो एक के बाद एक विवादों से घिर गए. फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने लगीं. रणवीर से करोड़ों रुपयों की मांग हुई, जिसके बाद मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी. 

विवादों से घिरे हुए रणवीर सिंह

10 फरवरी के दिन रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा वॉइस मैसेज भी आया, जिसमें कहा गया कि अब उनके पूरे स्टाफ की जान पर खतरा है. अब अपने आसपास इतना खतरनाक माहौल होने के बीच रणवीर को ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी के साथ स्पॉट किया गया. दोनों एक शादी में साथ नजर आए, जिसकी तस्वीरें ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट कीं. ओरी ने रणवीर के साथ कई सारे स्टाइलिश पोज दिए. एक्टर ने भी कैमरा पर अपना 'धुरंधर' अवतार एक बार नहीं, बल्कि दो बार दिखाया. 

Advertisement
ओरी के साथ दिखे रणवीर (Photo: Instagram @orry)
ओरी के साथ दिखे रणवीर (Photo: Instagram @orry)

रणवीर के अलावा ओरी ने शादी में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स जैसे वरुण धवन, वीर पहाड़िया के साथ भी सेल्फी क्लिक की. ओरी को अनन्या पांडे के 'बॉयफ्रेंड' वॉकर ब्लैंको के साथ भी देखा गया. इस ग्रैंड वेडिंग सेलेब्रेशन में और भी जाने-माने नाम शामिल थे. रणवीर सिंह का लॉरेंस गैंग के अलावा फरहान अख्तर से भी विवाद चल रहा है. एक्टर के फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद, फरहान अख्तर ने उनसे 40 करोड़ रुपये की नुकसान भरपाई मांग की है. 

'डॉन 3' को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी

हालांकि रणवीर और फरहान के बीच ये विवाद अभी जारी है. कहा जा रहा है कि उनके बीच सुलह के लिए प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने एंट्री ली. जहां दोनों पक्षों की बातों को सुना गया. रणवीर और फरहान अख्तर ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. रणवीर ने मेकर्स पर इस फ्रेंचायजी को सीरियस ना लेने का आरोप लगाया. वहीं फरहान रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये की मांग पर अटके रहे. अब असली कहानी क्या है, ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा. 

Advertisement

बात करें रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर फिल्म 'धुरंधर' पार्ट 2 की तैयारी में जुटे हैं जो 19 मार्च यानी ईद के मौके पर रिलीज होगी. इसके बाद वो 'प्रलय' की तरफ बढ़ेंगे, जो एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है जिसे जय मेहता बनाएंगे. फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाने की बात चल रही है. हालांकि अभी कोई फाइनल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement