कांतारा विवाद : मां चामुंडेश्वरी के दरबार में रणवीर सिंह ने झुकाया सिर, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विवाद के बाद देवी के सामने विशेष पूजा कर माफी मांगी. आम भक्त की तरह दर्शन करते रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Advertisement
रणवीर सिंह ने जमीन पर बैठकर की प्रार्थना (Photo: Sagay) रणवीर सिंह ने जमीन पर बैठकर की प्रार्थना (Photo: Sagay)

सगाय राज

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह लंबे समय से कांतारा विवाद में फंसे हैं. लेकिन अब इसका फाइनली अंत हो गया है. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हाल ही में एक्टर मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडी हिल्स स्थित मां चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बेहद सादगी के साथ देवी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की.

रणवीर ने किए मां चामुंडेश्वरी के दर्शन

Advertisement

रणवीर सिंह बिना किसी शोर-शराबे और वीआईपी अंदाज के आम श्रद्धालु की तरह मंदिर पहुंचे. उन्होंने भक्तों की कतार में खड़े होकर मां चामुंडेश्वरी के दर्शन किए. मंदिर के गर्भगृह तक उन्होंने मास्क पहन रखा था, जिसे अंदर प्रवेश करने से पहले उतार दिया. इसकी तस्वीरें भी सामने आईं, जहां रणवीर सिंह सिर झुकाए, हाथ जोड़कर मां के आगे खड़े दिखे. 

रणवीर ने अपनी मिमिक्री से दैवा के किए अपमान की गलती की माफी मांगी और कुछ देर प्रार्थना की. उनकी महंत के साथ खड़े फोटो भी सामने आई. रणवीर सिंह सफेद कुर्ता-पायजामा और काले नेहरू जैकेट में नजर आ रहे हैं. उनके गले में फूलों की माला दिखाई दे रही है और माथे पर तिलक लगा हुआ है. एक तस्वीर में वो मंदिर के अंदर जमीन पर बैठकर ध्यान और प्रार्थना करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में मंदिर के पुजारी के साथ खड़े होकर पूजा की थाली हाथ में लिए नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

पूजा के बाद रणवीर कुछ समय तक मंदिर परिसर में ही बैठे रहे. उन्होंने गर्भगृह के पास शांत भाव से ध्यान लगाया और मुख्य देवी प्रतिमा के साथ उत्सव मूर्ति के सामने भी प्रार्थना की.

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह खाली हाथ मंदिर पहुंचे थे और देवी के सामने विशेष प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया. ये दौरा हाल ही में ‘दैवा नर्तन’ से जुड़े विवाद और उस पर हुए विरोध के बाद काफी चर्चा में है. सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट के निर्देशों के पालन में एक्टर मां के दरबार में क्षमा मांगने पहुंचे थे. चुपचाप आए रणवीर सिंह दर्शन और पूजा के बाद बिना किसी प्रचार के वहां से रवाना भी हो गए. 

क्या है कांतारा विवाद?

मालूम हो कि, कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा मिमिक्री केस’ में रणवीर की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली थी. शनिवार, 25 अप्रैल को उन्होंने एफिडेविट दाखिल किया था. नए हलफनामे को देखते हुए कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा गया था कि अब इस मामले को खत्म किया जा सकता है. कोर्ट ने रणवीर सिंह को अगले चार हफ्तों के अंदर मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर जाने का निर्देश दिया था.

रणवीर पर एफआईआर इसलिए किया गया था क्योंकि उन्होंने गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया था. उन्होंने चामुंडेश्वरी देवी को ‘महिला भूत’ कह दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement