'लोग मेरे मुंहासे देखते हैं', 'सीता' का पुराना बयान वायरल, कभी लगाती थीं फेयरनेस क्रीम

साई पल्लवी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी कास्टिंग पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच साई का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जब उन्होंने फेक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बात की थी.

Advertisement
फिल्म रामायण में साई पल्लवी (Photo: Instagram/@WorldOfRamayana) फिल्म रामायण में साई पल्लवी (Photo: Instagram/@WorldOfRamayana)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 'रामायण' में साई माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से साई की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. 

सीता के रोल में उनकी झलक पाकर कई फैंस जहां खुश हैं और उनकी नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉरमेंस-ओरिएंटेड अप्रोच को सराह रहे हैं. तो वहीं, कई लोग उनकी कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का सवाल है कि क्या वो माता सीता के किरदार को पर्दे पर उतार पाएंगी? कईयों का ये भी कहना है कि शास्त्रों में वर्णित मां सीता की सुंदरता से साई पल्लवी मेल नहीं खाती हैं.

Advertisement

जब साई ने नो-मेकअप लुक पर की बात

साई के फिल्म में मां सीता बनने पर छिड़ी बहस के बीच अब उनका 'द हिंदू' संग एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह हमेशा नो-मेकअप लुक अपनाने, मुहांसों और रोसासिया (स्किन की बीमारी) के साथ जीने पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि दर्शकों के प्यार ने सुंदरता को देखने का उनका नजरिया बदल दिया है. 

साई पल्लवी ने कहा था- जब लोगों ने मुझे वैसी ही एक्सेप्ट किया जैसी मैं थी, मुहांसों (रोसासिया) वाली एक लड़की, तब मुझे समझ आया कि असली खूबसूरती कॉन्फिडेंस ही है. 

साई पल्लवी ने यह भी बताया था कि फिल्मों में आने से पहले वो मुहांसों की समस्या से जूझ रही थीं और खुद को बदलने की कोशिश में कई फेयरनेस क्रीम्स का इस्तेमाल करती थीं. इस बारे में उन्होंने कहा था- प्रेमम (साई पल्लवी की डेब्यू फिल्म) से पहले, मैं सैकड़ों फेयरनेस क्रीम्स लगाती थी. मेरे चेहरे पर बहुत सारे मुंहासे थे. मैंने खुद को बहुत तकलीफ दी. मेरा घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता था.  मैं बस घर पर ही बैठी रहती थी, यही सोचकर कि लोग मेरे पिंपल्स को देखेंगे और उसी के बारे में बात करेंगे, मेरी आंखों की तरफ कोई नहीं देखेगा. 

Advertisement

लेकिन साई का मानना है कि 'प्रेमम' के बाद दर्शकों से मिले बेपनाह प्यार ने खुद को देखने के उनके नजरिए को बदल दिया. एक्ट्रेस ने कहा था- प्रेमम के बाद, लोगों ने मुझे मेरी इन तमाम कमियों के साथ स्वीकार किया. उन्होंने मुझे और ज्यादा पसंद किया और मैंने देखा कि इसका टीनेजर्स (युवाओं) पर कितना गहरा असर पड़ा. इस बात ने मुझे अंदर से बहुत ज्यादा मजबूत और ताकतवर महसूस कराया है. 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »