एक वक्त था जब फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा को एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर संग लिंक किया जाता था. दोनों ने साथ में कई मूवीज की थीं. इस दौरान उनके अफेयर के रूमर्स उड़ते थे. 90s के मिड में रामगोपाल के निर्देशन में बनी रंगीला में उर्मिला हीरोइन थीं. ये मूवी ब्लॉकबस्टर हुई. इसके बाद उन्होंने साथ में मिलकर कई आइकॉनिक फिल्में दीं. इनमें सत्या, दौड़, भूत और प्यार तूने क्या किया जैसी मूवीज शामिल हैं.
उर्मिला संग अफेयर? रामगोपाल ने दिया जवाब
करियर के पीक पर उर्मिला का नाम रामगोपाल वर्मा से जुड़ा. उर्मिला और रामगोपाल की उम्र में 11 साल का फासला है. अब एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने हमेशा के लिए इन दावों का सच रिवील किया है. विक्की ललवानी संग बातचीत में उर्मिला संग अफेयर का सच बताते हुए रामगोपाल वर्मा ने कहा- अगर इस बात में सच्चाई होती तो मैं क्यों इसे अपनाने से इनकार करता? इस बात से पीछे नहीं हटता. आज 28 साल बीत चुके हैं.
''पॉइंट ये है कि इतनी पुरानी बातों को डिस्कस करना मुझे पसंद नहीं है. मैंने इन बातों को हमेशा इनकार करता रहा हूं. वही चीज मैं आज भी करूंगा.'' फिल्ममेकर ने अपने इस रिएक्शन से बता दिया कि उर्मिला संग कभी उनका अफेयर नहीं रहा था. इससे पहले एक इंटरव्यू में रामगोपाल ने कहा था कि अपनी फिल्म में उर्मिला की कास्टिंग वो उनके टैलेंट को देखते हुए करते थे. उनकी कोई पर्सनल फीलिंग नहीं थी. अपनी ऑटोबायोग्राफी 'गन्स एंड थाईज' में फिल्ममेकर ने कबूला था कि उर्मिला की स्क्रीन प्रेजेंस से वो मंत्रमुग्ध थे. 90s की रिपोर्ट बताती हैं कि उर्मिला संग नाम जुड़ने की वजह से रामगोपाल की पर्सनल लाइफ पर फर्क पड़ा था. रामगोपाल और उनकी पत्नी के बीच तनाव बढ़ा था.
रामगोपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक वक्त उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्रांति करती थीं. लेकिन आज हालात बदल गए हैं. वो बोल्ड और एरॉटिक मूवीज बना रहे हैं. रामगोपाल का फिल्मी करियर डाउनफॉल पर है. वो इंटरनेट पर अपने बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते हैं. उन्हें लेकर आए दिन कंट्रोवर्सीज भी होती हैं.
aajtak.in