सलमान को बैन करके दिखाओ, राखी सावंत का FWICE पर निशाना, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं

रणवीर सिंह और 'डॉन 3' से जुड़े विवाद के बीच राखी सावंत ने FWICE की आलोचना की और दावा किया कि लोग रणवीर को इसलिए निशाना बना रहे हैं, क्योंकि हर बंदा उनसे जलता है.

Advertisement
 FWICE पर राखी सावंत का फूटा गुस्सा (Photo: @rakhisawant2511) FWICE पर राखी सावंत का फूटा गुस्सा (Photo: @rakhisawant2511)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का 'डॉन 3' से बाहर होना और उसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी करना इस वक्त इंडस्ट्री का सबसे बड़ा विवाद बन चुका है. अब इस पूरे मामले में ड्रामा क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत की एंट्री हो गई है. हमेशा की तरह अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज में राखी ने रणवीर सिंह का खुलकर साथ दिया है और FWICE को आड़े हाथों लिया है.

Advertisement

राखी ने दावा किया कि इस संस्था के लोग रणवीर की कामयाबी से सिर्फ जलते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फरहान अख्तर को भी नहीं बख्शा और उन पर रणवीर के नाम का इस्तेमाल करके पब्लिसिटी बटोरने का सीधा आरोप लगा दिया.

रणवीर की मेहनत का दिया हवाला
मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया. उन्होंने रणवीर को टारगेट किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस इंसान ने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है, उसे इस तरह परेशान करना बिल्कुल गलत है. राखी ने कहा, 'मैं इस कदम की कड़ी निंदा करती हूं. मुझे यह सब देखकर बहुत गुस्सा आ रहा है. रणवीर आज एक सुपरस्टार हैं और यही वजह है कि हर कोई उनसे जलता है.' उन्होंने आगे कहा कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने ही बिना किसी गॉडफादर के, सिर्फ और सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत के बल पर बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल किया है.

Advertisement

सलमान खान को बैन करके दिखाओ
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राखी सावंत ने इस विवाद में सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी लिया. उन्होंने FWICE को सीधे चुनौती देते हुए कहा, 'अगर इन लोगों में इतनी ही ताकत है, तो सलमान खान को बैन करके दिखाएं. सलमान भाई को टच करके तो बताओ, वो अकेले ही सबकी बैंड बजा देंगे.' 

फरहान अख्तर पर भी लगाया आरोप
राखी सावंत ने सिर्फ FWICE को ही नहीं घेरा, बल्कि फरहान अख्तर पर भी तीखा हमला बोला. फरहान पर निशाना साधते हुए राखी ने कहा, 'फरहान अख्तर अपनी फिल्मों से उतने सुपरहिट नहीं हुए और न ही वह कहीं चर्चा में दिख रहे थे. अब वह रणवीर सिंह के नाम का सहारा लेकर खुद के लिए पब्लिसिटी बटोर रहे हैं, तब जाकर कहीं दिखाई दिए हैं.'

क्या है 'डॉन 3' का यह पूरा मामला?
आपको बता दें कि 'डॉन' फ्रेंचाइजी इंडियन सिनेमा की सबसे सफल और फेमस एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक मानी जाती है. इससे पहले आए दोनों पार्ट्स में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाकर इस किरदार को आइकॉनिक बना दिया था. इसके बाद जब 'डॉन 3' की घोषणा हुई, तो शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को इस रोल के लिए चुना गया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 

Advertisement

हालांकि, अब इस फिल्म से रणवीर के बाहर होने और उनके खिलाफ जारी हुए फरमान ने सबको चौंका दिया है. इस पूरे विवाद और राखी के बयानों पर अभी तक न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर की तरफ से कोई आधिकारिक रिएक्शन आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »