तिहाड़ में बंद राजपाल यादव को ऑफर हुई फिल्म, बॉक्सर विजेंद्र सिंह बोले- सच्चा टैलेंट...

कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव को इंडस्ट्री से बड़ा समर्थन मिला है. विजेंद्र सिंह ने अपनी अगली फिल्म में रोल देने की पेशकश की है, जबकि सोनू सूद ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया.

Advertisement
राजपाल की मदद को आगे आए विजेंद्र सिंह (Photo: Instagram @boxervijendrasingh @rajpalofficial) राजपाल की मदद को आगे आए विजेंद्र सिंह (Photo: Instagram @boxervijendrasingh @rajpalofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने कर्ज और चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है. इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री के कई दोस्त और सितारे उनके समर्थन में आगे आए हैं. सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद के बाद अब विजेंद्र सिंह ने भी उनका साथ दिया है. हालांकि विजेंद्र ने सीधे पैसे देने के बजाय अपनी अगली फिल्म में राजपाल को काम देने का प्रस्ताव रखा है.

Advertisement

बॉक्सर ने दिया फिल्म में रोल

विजेंद्र ने अपने X अकाउंट पर लिखा, “मैं असली प्रतिभा की इज्जत करता हूं. राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है. उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से हमें हंसाया है. मैं राजपाल यादव को अपनी अगली फिल्म में काम करने का न्योता देता हूं. यह फिल्म संजू सैनी की लिखी और निर्देशित है, और हम इस समय उनका साथ देना चाहते हैं.''

फिल्ममेकर संजू सैनी ने इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, “हम अपने सेट पर राजपाल यादव सर को देखना पसंद करेंगे. धन्यवाद विजेंद्र भाईसाब. यह समर्थन सिर्फ राजपाल यादव सर को ही नहीं, बल्कि हमारी फिल्म को भी बड़ा बनाएगा.”

राजपाल यादव का मामला क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी मुर्ली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, जिससे उन्हें कर्ज चुकाने में दिक्कत हुई. इसी से जुड़ा यह चेक बाउंस मामला है, जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया.

Advertisement

सोनू सूद ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

सोनू सूद ने सबसे पहले राजपाल यादव की आर्थिक मदद की पेशकश की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “राजपाल यादव एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार काम दिए हैं. कभी-कभी जिंदगी प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि गलत समय की वजह से मुश्किल हो जाती है. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे. यह समय है कि हम निर्माता, निर्देशक और साथी कलाकार मिलकर साथ खड़े हों. एक छोटा साइनिंग अमाउंट, जिसे आगे के काम में एडजस्ट किया जा सके, दान नहीं बल्कि सम्मान है. जब हमारा कोई अपना मुश्किल में हो, तो इंडस्ट्री को उसे एहसास दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. यही दिखाता है कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »