राजा शिवाजी का मंडे धमाका! चौथे दिन किया सारी बड़ी फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी वीकेंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार है. सोमवार को फिल्म ने 6 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया और इंडियन थिएटर्स में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. कोई मराठी फिल्म पहली बार इस तरह का कमाल कर रही है और ये बताता है कि राजा शिवाजी कैसी चल रही है.

Advertisement
राजा शिवाजी का दमदार मंडे (Photo: IMDB) राजा शिवाजी का दमदार मंडे (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी, मराठी सिनेमा के लिए बड़ी गेम चेंजर साबित हो रही है. 100 करोड़ के बजट में बनी राजा शिवाजी मराठी इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है. लेकिन जिस तरह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, उससे लग रहा है कि ये मराठी की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए भी तैयार है. मराठी और हिंदी में एक साथ रिलीज हुई राजा शिवाजी, हिंदी वर्जन से भी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने वीकेंड में तो धमाका किया ही था, लेकिन सोमवार को तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई.

Advertisement

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस राज
रितेश देशमुख की फिल्म शुक्रवार को मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ थिएटर्स में पहुंची थी. 12.10 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन के साथ राजा शिवाजी ने पहली बार अपनी इंडस्ट्री को डबल डिजिट में शुरुआत दिलाई. शनिवार-रविवार को इसे अच्छी ग्रोथ मिली और फिल्म ने पहला वीकेंड 37 करोड़ कमाई के साथ खत्म किया.

सोमवार को राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस पावर का असली टेस्ट होना था. क्योंकि हफ्ते का पहला वर्किंग डे, अच्छी-अच्छी फिल्मों की रफ्तार पर ब्रेक लगा देता है. लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सोमवार को भी रितेश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब दम दिखाया है. मंडे को राजा शिवाजी ने 6 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन किया है. इसमें करीब 4.5 करोड़ फिल्म के मराठी वर्जन से आए हैं और 1.5 करोड़ हिंदी डब वर्जन से.

Advertisement

सोमवार को सारी बड़ी फिल्मों से दमदार राजा शिवाजी
इंडियन थिएटर्स में इन दिनों कई बड़ी फिल्में चल रही हैं. जहां बॉलीवुड से अक्षय कुमार की भूत बंगला थिएटर्स में हैं. वहीं हॉलीवुड से आईं माइकल जैक्सन की बायोपिक, द डेविल वियर्स प्राडा 2 और द ममी जैसी फिल्में भी चल रही हैं. लेकिन मंडे को इनमें से ज्यादातर फिल्मों का कलेक्शन 1.5 करोड़ के आसपास ही रहा.

साउथ में, मलयालम इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार मामूटी और मोहनलाल करीब तीन दशक बाद फिल्म पैट्रियट में साथ आए हैं. इनके साथ फिल्म में फहाद फाजिल भी हैं. दूसरी तरफ धनुष की तमिल फिल्म कारा भी, राजा शिवाजी से एक ही दिन पहले थिएटर्स में पहुंची है. लेकिन इन फिल्मों का मंडे कलेक्शन भी 3 करोड़ तक नहीं पहुंच सका.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये एक दुर्लभ मौका है जब मराठी फिल्म, बॉलीवुड-साउथ-हॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले ज्यादा कमाई कर रही है. राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी मौजूदगी दर्ज करवाने का मौका दिया है. अब देखना है कि रितेश की ये फिल्म आने वाले दिनों में क्या-क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement