प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म The Matrix Resurrections की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस फिल्म का यूएस प्रीमियर कुछ दिनों पहले ही हुआ था. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अपने सास-ससुर के साथ मस्ती करती नजर आईं. The Matrix Resurrections के प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस नहीं जा सके थे, लेकिन वह अपने सास-ससुर और दोस्तों को लेकर जरूर इस प्रीमियर पर पहुंची थीं.
सास-ससुर संग प्रियंका की मस्ती
The Matrix Resurrections के प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा अपने प्राइवेट प्लेन में गई थीं. इस ट्रिप पर उनके साथ हमेशा की तरह उनकी मां मधु चोपड़ा थीं. उनके साथ ससुर केविन जोनस सीनियर और सास डिनीस जोनस भी थीं. इन सबके अलावा अनुजा चौहान, दिव्या ज्योति और कुछ अन्य दोस्त भी शामिल थे.
Matrix के नए टीजर में Priyanka Chopra की Keanu Reeves से हुई मुलाकात, वीडियो वायरल
प्रियंका ने अपनी फ्लाइट में सास-ससुर संग खूब मस्ती की. साथ ही उन्होंने प्रीमियर पर भी सभी के साथ बढ़िया समय बिताया. इन मस्तीभरे पलों की तस्वीरें अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. यहां आप सभी को अपनी जिंदगी का बेहतरीन समय बिताते देख सकते हैं.
प्रीमियर में क्यों नहीं आए निक जोनस?
निक जोनस की बात करें तो प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी टीम के एक साथी को कोविड 19 होने की वजह से निक प्रीमियर में नहीं पहुंचे. प्रियंका ने कहा कि पति निक जोनस किसी को खतरे में नहीं डालना चाहते थे, इसलिए उन्होंने प्रीमियर पर ना आना सही समझा. लेकिन प्रीमियर पर प्रियंका ने निक को मिस जरूर किया था. यही चीज उन्होंने अपने पोस्ट में भी बताई है.
'निक जोनस की पत्नी Priyanka Chopra', ये पढ़कर नाराज हुईं एक्ट्रेस
इस दिन रिलीज होगी नई फिल्म
The Matrix Resurrections की बात करें तो यह 'मेट्रिक्स' फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है. हॉलीवुड सुपरस्टार Keanu Reeves एक बार फिर इसमें नियो का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सती के किरदार में हैं, जो नियो की कहानी में अहम भूमिका निभाएगी. फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी.
aajtak.in