जब मिस वर्ल्ड इवेंट की रात जल गई थीं प्रियंका, बालों ने संभाला

जिम्मी फैलॉन के साथ टुनाइट शो में प्रियंका ने साल 2000 का ये किस्सा याद किया. उन्होंने बताया, "मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक गुच्छा था. उस वक्त मैंने इसे बहुत कूल अंदाज में पेश किया था."

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तो सारी दुनिया की नजरें उन पर थीं. प्रियंका ने इतिहास रच दिया था लेकिन स्टेंज पर जाने से ठीक पहले उनके साथ एक छोटा सा एक्सीडेंट हुआ था. उन्होंने बहुत समझदारी के साथ अपनी इस इंजरी को अपने बालों से छिपा लिया था. प्रियंका ने एक शो में इस बात का खुलासा किया और बताया कि किस तरह हेयर कर्लर का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अपने माथे को जला लिया था.

Advertisement

जिम्मी फैलॉन के साथ टुनाइट शो में प्रियंका ने साल 2000 का ये किस्सा याद किया. उन्होंने बताया, "मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक गुच्छा था. उस वक्त मैंने इसे बहुत कूल अंदाज में पेश किया था जैसे मैंने जानबूझकर ऐसा किया हो लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था. मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और वहां बैकस्टेज में तकरीबन 90 लड़कियां थीं, हर कोई यहां-वहां घूम रही थी और अपना हेयर और मेकअप करा रही थी."

प्रियंका ने बताया कि वह अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थीं जब किसी ने मुझे धक्का दे दिया. मैं जल गई और मेरी स्किन पर निशान पड़ गया. बड़ा सा निशान बन गया था जिसे मुझे छिपाना था और बालों का वो छल्ला अभी भी ठीक नहीं हुआ था. जब भी मैं पुरानी तस्वीरें देखती हूं तो सोचती हूं कि वो बालों का छल्ला 'जिसे मैंने जान बूझकर बनाया था.' क्या वाकई?"

Advertisement

द व्हाइट टाइगर हुई जबरदस्त हिट

मालूम हो कि बीते दिनों प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपने मिस वर्ल्ड मालफंक्शन के बारे में बताया था कि किस तरह वह बाल-बाल बची थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में काम करती नजर आई थीं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. अब तक उनकी अगली हिंदी फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »