मौत का नाटक-बोल्ड शूट, फ्लॉप हुए सारे स्टंट, अब काम मांग रहीं पूनम पांडे, बोलीं- 'गाली मत दीजिए प्लीज'

फिल्मी प्रोजेक्ट्स से ज्यादा उन्हें अपनी बोल्ड अदाओं, बातों और हरकतों के लिए पूनम पांडे को पहचाना जाता है. पूनम की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रह चुकी है. इस सबके बावजूद उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने खुद को जज न करने की दरख्वास्त की.

Advertisement
पूनम पांडे ने फैंस से की गुजारिश (Photo: X/@iPoonampandey) पूनम पांडे ने फैंस से की गुजारिश (Photo: X/@iPoonampandey)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

बॉलीवुड का जाना माना नाम पूनम पांडे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. 14 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुईं पूनम ने बड़े-बड़े कारनामे करके दिखाए हैं, जिनके कारण वो विवादों में भी रहीं. अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स से ज्यादा उन्हें अपनी बोल्ड अदाओं, बातों और हरकतों के लिए पहचाना जाता है. पूनम की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रह चुकी है. इस सबके बावजूद उन्होंने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने खुद को जज न करने की दरख्वास्त की.

Advertisement

'जज मत करो मुझे'

X (पहले ट्विटर) पर पूनम पांडे ने एक वीडियो शेयर की. इसमें वो काफी शांत मगर परेशान नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, 'दोस्तों मैं ऐसा वीडियो कभी नहीं बनाती हूं, लेकिन आज पता नहीं क्यों मुझे थोड़ा इमोशनल महसूस हो रहा था. मैंने सोचा मैं एक छोटी-सी आपसे दरख्वास्त करूं, मैं बहुत कुछ नहीं सहन कर सकती, मैं भी इंसान हूं. मैं इस इंडस्ट्री में 14 साल पहले आई थी. काम मांगने आई थी. काम ढूंढने आई थी. तब भी ढूंढ रही थी, आज भी ढूंढ रही हूं. मैं आज भी खुद को पुश करती हूं कि मैं ऐसा क्या करूं कि लोग मुझे नोटिस करें. मैं थिएटर करती हूं. मैं खुद को पुश करती हूं जितनी मेरी लिमिट बन सके. जज करना बंद कर दीजिए. अगर आपको मेरी बैक स्टोरी नहीं पता है तो कम से कम गाली मत दो यार. मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी है. मुझे गाली मत दीजिए मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं.'

Advertisement

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपने वो रातें कभी नहीं देखीं जब मैं बेहतर बनने की कोशिश में रोई हूं. इसलिए प्लीज, उन हिस्सों को जज मत कीजिए जो आपने कभी समझने की कोशिश भी नहीं की.' एक्ट्रेस की ये नई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यूजर्स ने उनके कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन भी दिए हैं. कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं, उनकी खूबसूरती को सराह रहे हैं और कुछ उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर क्या हो गया, जो उन्हें ये वीडियो बनानी पड़ी. वो इतनी परेशान क्यों हैं.

कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज से फैंस को चौंका दिया था. इन तस्वीरों में उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा जा सकता था. माना गया कि ये उनका नया बॉयफ्रेंड हो सकता है. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इससे पहले पूनम के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें भी फैली थीं, जिन्हें उन्होंने नकार दिया था. पिछले साल पूनम पांडे ने अपनी मौत का नाटक भी दिया था, जिसकी वजह सर्वाइकल कैंसर को बताया गया. चारों तरफ अफरा-तफरी मचाने और 24 घंटे गायब रहने के बाद पूनम ने सामने आईं और उन्होंने कहा कि वो सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने के लिए ये नाटक कर रही थीं. इसकी वजह से उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »