पायल घोष की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, बोलीं- सरकारी गाइडलाइन का पालन करें

पायल ने ट्वीट में लिखा है- आप सभी के मैसेज के लिए शुक्रिया. मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा कोविड टेस्ट हो गया है और मैं निगेटिव आई हूं. अब आप सब भी सुरक्षित रहें और हर सरकारी गाइडलाइन का पालन करें.

Advertisement
पायल घोष पायल घोष

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

एक्ट्रेस पायल घोष ने खुद को कुछ दिनों से घर में आइसोलेट कर रखा हुआ है. उन्हें ये डर सता रहा था कि कहीं वे कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गई हैं. लेकिन अब उनके सभी डर पर ब्रेक लग गया है. एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है. वे बता रही हैं कि उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था और वे निगेटिव निकली हैं.

Advertisement

पायल कोरोना निगेटिव

पायल ने ट्वीट में लिखा है- आप सभी के मैसेज के लिए शुक्रिया. मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा कोविड टेस्ट हो गया है और मैं निगेटिव आई हूं. अब आप सब भी सुरक्षित रहें और हर सरकारी गाइडलाइन का पालन करें. पायल का कोरोना निगेटिव आना उनके फैन्स को राहत की सांस दे रहा है. खुद पायल भी अब खासा खुश नजर आ रही हैं. मालूम हो कि कुछ दिन पहले पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता ले ली थी. उस कार्यक्रम में खुद अठावले भी मौजूद थे. लेकिन उस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, ऐसे में पायल को भी खुद को आइसोलेट करना पड़ गया.

देखें: आजतक LIVE TV

अनुराग के खिलाफ लड़ाई

Advertisement

वैसे इस समय पायल घोष दूसरी वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. उन्होंने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा रखी है और महिला आयोग से भी मदद मांगी है. पायल ने हाल ही में ये भी दावा कर दिया था कि इस विवाद के बारे में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को भी जानकारी थी. उन्होंने इरफान को अपना एक दोस्त बता दिया है. खैर इस विवाद पर इरफान पठान ने रिएक्ट नहीं किया है. ऐसे में अभी पायल के दावे महज दावे ही माने जाएंगे.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »