आयुष्मान की पिछली हिट्स से आधा भी नहीं 'पति पत्नी और वो दो' का वीकेंड कलेक्शन, क्या टिक पाएगी फिल्म?

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति पत्नी और वो दो को पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. लगभग 7000 शोज के बावजूद फिल्म 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. नेगेटिव रिव्यूज और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ अब सोमवार से फिल्म के लिए बड़ी चुनौती बनने वाले हैं.

Advertisement
फिल्म पति, पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल! (Photo: Screengrab) फिल्म पति, पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पहले वीकेंड से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आने लगी है. एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और कॉमेडी का कॉम्बो लेकर आई ये फिल्म शुक्रवार को बड़ी खामोशी से थिएटर्स में पहुंची. पति पत्नी और वो दो के रिव्यूज तो नेगेटिव रहे ही, जनता से भी फिल्म को कुछ खास तारीफ नहीं मिली. रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जनता से मिले इस ठंडे रिस्पॉन्स की वजह से ऐसा लग रहा है कि दो कामयाब फिल्मों के बाद ये आयुष्मान के खाते में फ्लॉप बनकर भी जुड़ सकती है.

Advertisement

पति पत्नी और वो दो की धीमी शुरुआत
वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ आयुष्मान की फिल्म को पहले दिन से ही धीमी शुरुआत मिली. जबकि लगभग 7000 शोज के साथ ये एक बड़ी रिलीज बनकर आई थी. पहले दिन पति पत्नी और वो दो ने 4.38 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला और दूसरे दिन ठीकठाक जंप के साथ 6.67 करोड़ रुपये लेकर आई.

अब ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि संडे को फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया है. पहले वीकेंड में आयुष्मान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 19 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी है. शनिवार और रविवार को कलेक्शन में जंप जरूर आया है, लेकिन इसे अभी भरोसेमंद टोटल नहीं कहा जा सकता.

आयुष्मान खुराना की इससे पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही हैं. उनकी ड्रीम गर्ल 2 (2023) ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. जबकि थामा (2025) पहले वीकेंड में करीब 87 करोड़ रुपये का कलेक्शन लेकर आई थी. पति पत्नी और वो दो का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन थामा ही नहीं, ड्रीम गर्ल 2 का भी आधा नहीं है.

Advertisement

इससे पता चल रहा है कि आयुष्मान की नई फिल्म जनता को थिएटर्स तक खींचने में बहुत कामयाब नहीं हो रही. वीकेंड में आया जंप फैमिली ऑडियंस की देन है, जो छुट्टी के दिन मौज करने के इरादे से थिएटर जाते हैं. लेकिन नेगेटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ सोमवार से पति पत्नी और वो दो के लिए बड़ी दिक्कत बनने वाले हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि आयुष्मान की फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है. ऐसे में पति पत्नी और वो दो को एवरेज कलेक्शन तक पहुंचने के लिए भी अभी अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »