पठान में बदलेगी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी'? सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को सुझाए कई बदलाव

फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर मचे बवाल के बीच नया अपडेट है. सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी. CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया. कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. ये बदलाव फिल्म के गानों को लेकर भी हैं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

साल 2023 में आने वाली फिल्म पठान पर काफी बवाल मचा हुआ है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर लोगों का गुस्सा फूटा. दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर खूब राजनीति हुई. फिल्म को बैन करने तक की मांग हुई. इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच नया अपडेट आया है. सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव करने होंगे.

Advertisement

'पठान' में होंगे बदलाव?

सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी. CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया. कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. ये बदलाव फिल्म के गानों को लेकर भी हैं. कमिटी ने पठान के थिएटर में रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है.

एजेंसी के अनुसार, CBFC सूत्र का कहना है कि ''सेंसर बोर्ड हमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच सही तालमेल बनाकर रखती है. हम भरोसा करते हैं कि आपस में बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान ढूंढा जा सकता है. जब तक सुझाए बदलावों पर काम होता है, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है.''

Advertisement

''हमें ध्यान देना होगा इसे किसी किस्से के जरिए ना परिभाषित किया जाए. जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाए. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच भरोसे को बचाए रखना बहुत जरूरी है. क्रिएटर्स को इसी दिशा में काम करना चाहिए.''

'बेशर्म रंग' ने बनाया रिकॉर्ड

अब सेंसर बोर्ड ने पठान के मेकर्स को फिल्म में क्या-क्या चेंजेस करने को कहे हैं, इसका खुलासा फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा. क्या दीपिका की 'भगवा बिकिनी' का कलर चेंज होगा या सीन्स एडिट होंगे? सवाल बड़ा है, क्योंकि इससे पहले कभी कपड़ों को लेकर ऐसे बवाल के बाद मूवी में बदलाव होने के केसेज नहीं देखे गए हैं. दीपिका और शाहरुख का गाना बेशर्म रंग चाहे विवादों में आया हो, पर गाने ने चार्टबस्टर पर टॉप किया. इसे 2 हफ्तों में 150 मिलियंस व्यूज मिले हैं. अभी भी बेशर्म रंग ट्रेंड करता है. इस गाने को विवाद का भरपूर फायदा मिला. पठान का दूसरा गाना जियो पठान भी जबरदस्त हिट हुआ.

पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी से शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे. पठान में शाहरुख की जोड़ी दीपिका पादुकोण संग बनी है. दोनों एक्टर्स जब भी स्क्रीन पर साथ आए हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाका हुआ है.

Advertisement

देखना होगा शाहरुख और दीपिका की ये फिल्म क्या तूफान मचाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »