जब गांव छोड़ शहर में बसे पंकज त्रिपाठी, नहीं आती थी अंग्रेजी, बोले- लोगों को लगा गरीब हूं

पंकज त्रिपाठी के लिए बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिलना तो मुश्किल रहा ही. मगर जब वो अपने गांव से दिल्ली बसने आए थे, तब उन्हें कई चीजों के लिए स्ट्रगल करना पड़ा. पंकज त्रिपाठी ने अपने पुराने दिनों से जुड़ी बेहद इमोशनल कहानी साझा की है.

Advertisement
गांव छोड़कर पंकज त्रिपाठी को हुई थी तकलीफ (Photo:x/@pankajtripathi) गांव छोड़कर पंकज त्रिपाठी को हुई थी तकलीफ (Photo:x/@pankajtripathi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

हिंदी सिनेमा में आज पंकज त्रिपाठी का नाम काफी इज्जत के साथ लिया जाता है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में काफी अहम छाप छोड़ी है. मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया बनकर उनके भौकाल को हम सभी ने देखा है. हालांकि आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत की. 

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में आने से पहले दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में थे. वहां से उन्होंने एक्टिंग सीखकर मुंबई में आने का फैसला किया. एक्टर दिल्ली किसी बड़ी उम्मीद से गए थे, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्होंने कई सारी मुश्किलों का सामना किया. गांव से शहर में आए पंकज त्रिपाठी के लिए सबकुछ बदल गया था. 

Advertisement

जब कल्चर शिफ्ट से गुजरे पंकज त्रिपाठी

एक्टर ने यूट्यूब चैनल युवा संग अपने हालिया पॉडकास्ट में पुराने एनएसडी के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब वो साल 2001 में दिल्ली आए थे, तब उन्हें पहली बार कल्चर शिफ्ट का एहसास हुआ था. एक्टर ने कहा- साल 2001 में जब मैं दिल्ली आया, तब मुझे एक कल्चर शॉक मिला. मैंने पहली बार लड़कियों को स्मोक करते देखा था. मैं ये सोच रहा था कि ये कैसी लड़कियां हैं? लेकिन करीब 15 दिनों के बाद, मुझे एहसास हुआ कि वो उस चीज को देखने का सही नजरिया नहीं था.

'लोगों ने मुझे मेरी भाषा को लेकर बहुत जल्दी जज कर लिया था. उन्हें ऐसा लगा कि अगर कोई अच्छे से अंग्रेजी नहीं बोल सकता, तो वो जरूर किसी गरीब बैकग्राउंड से होगा या उसके पास मौकों की कमी होगी. लोग कभी-कभी आप क्या भाषा बोल रहे हैं, उसके मुताबिक भी आपकी प्रतिभा को जज करने लगते हैं. जबकि हकीकत ये है कि दोनों चीजों का आपस में कोई लेना-देना नहीं होता.'

Advertisement

पंकज त्रिपाठी आगे ये भी मानते हैं कि ऐसी बातें अक्सर लोगों के मन में किसी चीज में कम होने का भाव पैदा कर सकती हैं. लेकिन वो इस चक्कर में कभी नहीं फंसे. उन्हें इंडस्ट्री में कभी अपनी पहचान को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ी. बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की, तो इस साल सितंबर में उनकी मिर्जापुर वेब सीरीज, एक फिल्म के रूप में रिलीज होगी जिसमें वो अपना किरदार कालीन भैया प्ले करते नजर आएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »