'क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है', आमिर खान ने अचानक क्यों कही ये बात? खोला बड़ा राज

हर साल लगातार हिट फिल्में देने के कारण, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आमिर खान अपनी फिल्मों को गुपचुप तरीके से डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि, यह सच नहीं है. एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
डायरेक्शन पर बोले आमिर खान (Photo: Screengrab) डायरेक्शन पर बोले आमिर खान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर जिस तरह की संजीदगी दिखाते हैं, उसकी चर्चा हमेशा होती है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के गलियारों में अक्सर यह अफवाह उड़ती रही है कि आमिर सिर्फ एक्टिंग नहीं करते, बल्कि सेट पर असली डायरेक्टर को दरकिनार कर गुपचुप तरीके से (Ghost Directing) पूरी फिल्म खुद ही डायरेक्ट करते हैं. अब इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

अब सालों बाद, 61 वर्षीय इस दिग्गज सुपरस्टार ने इन सभी अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया है. आमिर ने बेहद कड़े शब्दों में साफ किया है कि उन्होंने अपने करीब 38 साल के लंबे करियर में आधिकारिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक ही फिल्म का डायरेक्शन किया है, और बाकी सभी फिल्मों की कामयाबी का पूरा श्रेय उनके डायरेक्टर्स और टीम को जाता है.

क्या कहा आमिर खान ने?
हाल ही में स्क्रीन एकेडमी के एक खास कार्यक्रम में पहुंचे आमिर खान से जब उनकी फिल्मों के 'घोस्ट डायरेक्टिंग' को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. मीडिया की खबरों पर नाराजगी जताते हुए आमिर ने कहा, 'सबसे पहले तो आप लोगों को यह हकीकत समझनी होगी कि इन 38 सालों के करियर में मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें से सिर्फ एक फिल्म — 'तारे ज़मीन पर' — का निर्देशन मैंने खुद किया है. बाकी किसी भी फिल्म को मैंने डायरेक्ट नहीं किया. भले ही मीडिया आपको इसके उलट कहानियां सुनाता रहा हो.'

Advertisement

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, 'मीडिया हमेशा दावा करता है कि मैं फिल्मों का घोस्ट-डायरेक्शन करता हूं. मेरा सीधा सवाल है — भला मैं ऐसा क्यों करूंगा? अगर मैं पर्दे के पीछे रहकर इतना ही बेहतरीन काम कर रहा हूं, तो क्रेडिट किसी और को क्यों दूंगा? क्या मुझे किसी पागल कुत्ते ने काटा है? यह पूरी तरह बकवास बात है.'

अपनी बात को तार्किक रूप से समझाते हुए आमिर खान ने कहा कि जिन भी फिल्म मेकर्स के साथ उन्होंने काम किया है, उन सबकी अपनी एक अलग सोच और काम करने का अनूठा तरीका रहा है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर इन सभी फिल्मों के पीछे सिर्फ उनका ही दिमाग होता, तो हर फिल्म का मिजाज एक जैसा नजर आता. 

आमिर ने उदाहरण देते हुए कहा, 'लगान', 'रंग दे बसंती', 'सरफरोश' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्में एक-दूसरे से पूरी तरह जुदा हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि हर फिल्म के डायरेक्टर ने उसमें अपनी व्यक्तिगत शैली, अपनी ऊर्जा और अपना नजरिया डाला है. मैं किसी भी डायरेक्टर के अधिकार क्षेत्र में कभी दखल नहीं देता.'

आमिर ने इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया कि किसी भी फिल्म की सफलता पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का नतीजा होती है. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर फिल्मों की कामयाबी, डायरेक्शन या बेहतरीन स्क्रिप्ट का पूरा क्रेडिट उठाकर उन्हें दे देते हैं, जबकि असलियत में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया होता. 

Advertisement

'3 इडियट्स' के सीक्वल में आएंगे नजर
अगर आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह पिछली बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आए थे. वहीं अब उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. आमिर खान जल्द ही मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के मच-अवेटीड सीक्वल में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement