शाहरुख के साथ फिल्म बनाने की विशाल भारद्वाज ने जताई इच्छा, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- बख्श दो...

विशाल भारद्वाज ने 'ओ रोमियो' बनाने के बाद शाहरुख खान संग काम करने की इच्छा जाहिर की है. उनका कहना है कि वो हर साल एक्टर से इसपर बात करते हैं. मगर ना जाने क्यों सोशल मीडिया पर उन्हें ये कहने पर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
शाहरुख के लिए बोले विशाल भारद्वाज (Photo: Instagram@vishalbharadwaj /PTI) शाहरुख के लिए बोले विशाल भारद्वाज (Photo: Instagram@vishalbharadwaj /PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज अपनी अनोखी फिल्ममेकिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्में ज्यादातर विलियम शेक्सपियर के नाटकों से प्रेरित होती हैं, जिसे बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है. हालांकि उनकी पिछली फिल्म 'ओ रोमियो' उनकी फिल्मोग्राफी से काफी अलग थी. ये एक कमर्शियल सिनेमा की तरह ग्रैंड तरीके से बनाई गई, जिसे ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. 

शाहरुख संग काम करेंगे विशाल?

Advertisement

'ओ रोमियो' फिलहाल थिएटर्स में लगी हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना पूरा दम भी दिखा रही है. फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज भी बातें कर रहे हैं. हाल ही में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म पर खुशी जताई. इसी बीच उनसे एक और सवाल किया गया, जिसपर अब लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. 

विशाल भारद्वाज से पूछा गया कि वो शाहरुख खान के साथ कब काम करेंगे? तो इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि कोलैब जरूर होना चाहिए. मैं पूरे साल में शाहरुख से कितनी बार कितनी-कितनी कहानियों के लिए बात करता हूं. वो मेरे हर मैसेज का जवाब देते हैं, और वो बहुत प्यारे इंसान हैं. हमारे देश का सबसे बड़ा चार्मर वो ही हैं. शाहरुख खान से कौन नहीं प्यार करता?'

Advertisement

'बस ऐसे ही कहूं तो, सबको वो पसंद हैं. उनमें कुछ तो बहुत खूबसूरत बात है जो उन्हें शाहरुख खान बनाती है. मैंने उन्हें अपनी फिल्म ओ रोमियो बनाते वक्त भी एक कहानी भेजी थी. वो हमेशा कहते हैं कि एक फिल्म तो ऐसी होनी चाहिए जो हम दोनों साथ करें. लेकिन सच में, शाहरुख और मेरे बीच एक फिल्म तो बननी ही चाहिए. इंशाअल्लाह, इस बार वो चमत्कार हो जाए.' 

क्यों विशाल भारद्वाज हुए ट्रोल?

विशाल भारद्वाज का ये बयान देखते ही देखते काफी वायरल हो गया. लोगों ने उनकी बातों पर अलग तरह से रिएक्ट किया. शाहरुख के फैंस ने इस कोलैब के ना होने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वो शाहरुख को बख्श दें. यूजर्स का ये रिएक्शन बेहद चौंकाने वाला है. 

बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर इस साल 'किंग' लेकर आ रहे हैं जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं और शाहरुख खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement