'मेरी गलती नहीं', नोरा फतेही के गाने पर बवाल, भद्दे लिरिक्स लिखने पर गीतकार ने दी सफाई

गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने के अश्लील लिरिक्स की जमकर आलोचना हो रही है. वीडियो के क्रेडिट्स में इन लिरिक्स को लिखने का श्रेय गीतकार रकीब आलम को दिया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा संग आलम पर भी निशाना साधा. अब आलम ने सफाई दी है.

Advertisement
नोरा फतेही के गाने पर हुआ बवाल (Photo: Screengrab) नोरा फतेही के गाने पर हुआ बवाल (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

फिल्म 'केडी: द डेविल' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इसकी वजह है पिक्चर का आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके'. इसमें एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने परफॉर्म किया है. उनके साथ संजय दत्त को भी गाने के वीडियो में देखा गया. दोनों के अश्लील डांस मूव्स, गाने के भद्दे लिरिक्स की जमकर आलोचना हो रही है. वीडियो के क्रेडिट्स में इन लिरिक्स को लिखने का श्रेय गीतकार रकीब आलम को दिया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा संग आलम पर भी निशाना साधा.

Advertisement

लिरिसिस्ट ने मांगी माफी

अब गीतकार रकीब आलम इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है. एचटी सिटी संग बातचीत में आलम ने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लिखने की बाद से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'ये बोल मैंने नहीं लिखे हैं. ये फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने कन्नड़ में लिखे थे. जब मुझसे ये सब लिखने को कहा गया, तो मैंने मना कर दिया. मैंने कहा कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे, और सेंसर भी हो जाएंगे. उन्होंने मुझे सिर्फ कन्नड़ वर्जन का शाब्दिक अनुवाद करने को कहा और मीटर में सेट करने के लिए दे दिया. 'चूसेगा', 'चाटेगा' जैसे शब्द ओरिजिनल वर्जन में ही थे.'

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के लिरिक्स पर ध्यान दें, तो इसमें एक लाइन है: 'पहले उठाले, अंदर वो डाले, नीचे एक बूंद न गिराए, खाली कर के निकाले, मुझपर न गिराना मुझे लगता है डर, भेद खुल जाए न संभल के जाना घर, चूसेगा या चाटेगा, जो करेगा कर, तेरी बॉटल पर न पड़े किसी की भी नजर.'

Advertisement

लिरिक्स को डबल मीनिंग वाला मानते हुए रकीब आलम ने कहा, 'आखिर में बताते हैं कि पूरा गाना शराब की बॉटल के बारे में है. लेकिन उससे पहले सब कुछ इतना गंदा है. मैंने मना किया था. मुझे ऐसे गाने लिखने की क्या जरूरत है? जब मैं अच्छे गाने लिखता हूं, तो लोग नोटिस नहीं करते. मैंने राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी के लिए हिंदी में चिकरी चिकरी गाना लिखा है. पुष्पा के सभी हिंदी गाने मैंने लिखे हैं. सरके चुनर की वजह से मुझे खुद शर्मिंदगी महसूस हो रही है.'

रकीब ने इसे लेकर आगे कहा, 'उन्होंने मुझे सोमवार रात को फोन किया और क्लीन लिरिक्स के साथ नया वर्जन लिखने की रिक्वेस्ट की. मैंने मंगलवार सुबह भेज दिया, उसी दिन रिकॉर्डिंग हो रही थी.' इसके अलावा आलम ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा भी शेयर किया है.

डिलीट हुआ गाना 

नोरा फतेही और संजय दत्त को 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के लिए ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था. जबरदस्त आलोचना मिलने के बाद मेकर्स ने ऑफिशियल गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »