रश्मिका मंदाना के पल्लू पर विजय देवरकोंडा के लिए लिखा ये खास मैसेज, दुल्हन के जोड़े में लगीं अप्सरा, देखते रह गए फैंस

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब पति-पत्नी बन चुके हैं. 26 फरवरी को दोनों ने ग्रैंड वेडिंग करके हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामा. दोनों के वेडिंग लुक ने भी खूब चर्चा बटोरी.

Advertisement
खास है रश्मिका का वेडिंग लुक (Photo: Instagram @thedeverakonda) खास है रश्मिका का वेडिंग लुक (Photo: Instagram @thedeverakonda)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए एक हो चुके हैं. 26 फरवरी को कपल ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की. दोनों के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया अब तक वायरल हैं. रश्मिका और विजय का वेडिंग लुक भी चर्चा में बना हुआ है. दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में जिसने भी उन्हें देखा वो बस देखता ही रह गया. 

खास है रश्मिका का वेडिंग लुक

Advertisement

रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी में रस्ट ऑरेंज और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को गोल्ड की हैवी जूलरी संग कंप्लीट किया. वो इस लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. 

रश्मिका की वेडिंग साड़ी फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन की है. साड़ी के साथ रश्मिका ने गोल्डन कलर का नेट का दुपट्टा कैरी किया, जिसकी लंबी ट्रेन है. रस्ट ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ गोल्डन दुपट्टे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. दुपट्टे के बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई हुई है. पल्लू पर कढ़ाई से पुरानी सभ्यता की आकृति बनी है. साड़ी संग खूबसूरत दुपट्टे ने एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को रॉयल टच दिया. 

रश्मिका के पल्लू पर विजय के लिए मैसेज

खास बात ये है कि दुपट्टे पर हुई हैवी एम्ब्रॉडरी पर विजय देवरकोंडा के लिए एक खास सरप्राइज छिपा था. रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका के दुपट्टे के पल्लू पर विजय के लिए एक लविंग मैसेज लिखा था, जिसमें उन्होंने वियज संग सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया. मैसेज में लिखा था- IN EVERY LIFETIME' "हर जन्म के लिए" 

Advertisement

शादी के बाद नए दूल्हा-दुल्हन विजय और रश्मिका को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया. न्यूलीमैरिड कपल ने फैंस को कई पोज दिए. लाल जोड़े में रश्मिका की खूबसूरती का जवाब नहीं था. ग्रैंड वेडिंग के बाद अब 4 मार्च को कपल का रिसेप्शन होने वाला है. रिसेप्शन पार्टी में साउथ सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »