दुबई में धमाकों के बीच फंसी ये 'मिस इंडिया', घर वापस लौटने को परेशान, चिंता में परिवार

क्षेत्रीय तनाव के बीच दुबई में फंसी बिग बॉस फेम और मिस इंडिया 2020 रनर-अप मन्या सिंह ने अपना डरावना अनुभव साझा किया. फ्लाइट सस्पेंड होने, धमाकों और अनिश्चित हालात के बीच उन्होंने परिवार और देश को लेकर भावुक बयान दिया.

Advertisement
दुबई में अकेली पड़ीं मान्या सिंह (Photo: Screengrab) दुबई में अकेली पड़ीं मान्या सिंह (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते तनाव, धमाकों, एयरस्पेस बंद होने के बाद यूएई के कुछ हिस्सों में हालात बिगड़ गए हैं. ऐसे में कई इंटरनेशनल यात्री दुबई में फंस गए हैं. इन्हीं में से एक हैं मान्या सिंह. ये बिग बॉस रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. मान्या मिस इंडिया रनर अप हैं. उनकी वापसी की फ्लाइट सस्पेंड हो गई, जिसके बाद विदेश में अकेली फंस गईं.

Advertisement

दुबई में फंसी मान्या

मान्या 26 फरवरी को यूएई एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर शामिल होने गई थीं. दुबई से बात करते हुए उन्होंने बताया- बाकी सभी लोग 27 तारीख की रात को निकल गए थे, लेकिन मैंने रुकने का फैसला किया. मेरी 28 फरवरी को दोपहर 2:50 बजे अबू धाबी से फ्लाइट थी. लेकिन बाद में उनकी फ्लाइट सस्पेंड हो गई और वो वहीं फंस गईं. उन्होंने कहा- यहां हालात बेहद तनावपूर्ण हैं.

मान्या ने बताया- शनिवार को जब मैं दुबई एयरपोर्ट पर थी, तब मैंने आसपास धमाके होते और मिसाइलें उड़ती देखीं. वो पल बेहद डरावना था. अभी भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. सड़कें बंद हैं और बाहर लगभग सन्नाटा है. मैं अकेली हूं और डरी हुई भी, लेकिन मैं घबरा नहीं सकती, क्योंकि पैनिक करने से हालात और बिगड़ेंगे.

Advertisement

होटल में बीत रहे दिन

उन्होंने अपने होटल को लेकर भी एक बड़ी बात बताई. मान्या ने कहा- शुरुआत में मुझे फेयरमोंट द पाम में रुकना था, क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटीज फंसे हुए यात्रियों के लिए कमरे अरेंज कर रही थीं. लेकिन वहां मेरे लिए कमरा नहीं मिल पाया. करीब आधे घंटे बाद पता चला कि ज‍िस होटल पर हमला हुआ था. वो होटल ठीक CIEL Dubai Marina के सामने है, जहां मैं फिलहाल ठहरी हुई हूं.

फिलहाल फ्लाइट्स कब दोबारा शुरू होंगी, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, और यही सबसे बड़ी चिंता है. मान्या ने कहा- मेरी फ्लाइट सबसे पहले सस्पेंड हुई थी और तब से कोई अपडेट नहीं है. मेरा इंटरनेशनल नेटवर्क काम नहीं कर रहा, मैं पूरी तरह वाई-फाई पर निर्भर हूं. मैंने एंबेसी को व्हाट्सऐप पर कई नंबरों पर मैसेज किया. उन्होंने एक मैनुअल प्रोसेस बताया, लेकिन मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से मैं उसे पूरा नहीं कर पाई. शुक्र है कि यूएई प्रशासन फंसे हुए यात्रियों का ध्यान रख रहा है, और एतिहाद ने भरोसा दिलाया है कि अगली उपलब्ध फ्लाइट की जानकारी दी जाएगी.

UAE ने जारी की क्या एडवायजरी

लोकल एडवाइजरी में लोगों को घर के अंदर रहने और शीशों और खिड़कियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. मान्या कहती हैं- हम सभी नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं और अपने कमरों के अंदर ही रह रहे हैं. बस उम्मीद है कि फ्लाइट्स जल्द शुरू हों ताकि मैं घर लौट सकूं. इस वक्त मुझे सच में लगता है कि भारत सुरक्षित है, और मुझे भारतीय होने पर गर्व और सुकून महसूस हो रहा है.

Advertisement

भारत में उनका परिवार लगातार न्यूज अपडेट देख रहा है और उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है. मान्या ने कहा- वो पूरी तरह खबरों पर निर्भर हैं, इसलिए हर अपडेट उन्हें डरा देता है. वो बार-बार फोन कर मेरा हाल पूछते हैं और मैं उन्हें जितना हो सके, शांत करने की कोशिश करती हूं. मेरी प्राथमिकता यही है कि वो परेशान न हों. मैंने होटल स्टाफ से भी कह दिया है कि किसी इमरजेंसी में मेरे परिवार से संपर्क करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »