क्या है मनोज बाजपेयी की पत्नी का असली नाम? कैसे हुई मुलाकात

मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के करोड़ों लोग फैन हैं. उन्होंने बड़े पर्दे पर कई सुपर हिट फिल्में दी हैं. मनोज बाजपेयी की निजी जिंदगी को लेकर उनके फैन्स जानने को उत्सुक रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर ने एक्ट्रेस नेहा के साथ शादी की है. नेहा का असली नाम शबाना रजा है.

Advertisement
मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के करोड़ों लोग फैन हैं. उन्होंने बड़े पर्दे पर कई सुपर हिट फिल्में दी हैं. मनोज बाजपेयी की निजी जिंदगी को लेकर उनके फैन्स जानने को उत्सुक रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर ने एक्ट्रेस नेहा के साथ शादी की है. नेहा का असली नाम शबाना रजा है.

मनोज का पहली पत्नी से हुआ तलाक
दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की शिक्षा लेने वाले मनोज बाजपेयी ने दो बार शादी की है. उनकी पहली शादी दिल्ली की एक लड़की के साथ हुई थी. हालांकि, दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तलाक हो गया. इसके बाद, उन्होंने एक्ट्रेस नेहा के साथ शादी की. नेहा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म करीब से फिल्मी जगत में डेब्यू किया था.  

Advertisement

बॉलीवुड के बड़े स्टार अजय देवगन की फिल्म 'प्यार की जीत' में भी नेहा एक्टिंग कर चुकी हैं. यह फिल्म साल 1999 में आई थी. नेहा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और उनकी अंतिम फिल्म 2009 में एसिड फैक्ट्री थी. 

ऐसे हुई नेहा और मनोज की मुलाकात
मनोज बाजपेयी और नेहा की मुलाकात साल 1998 में हुई थी, जिसके बाद दोनों करीब आते गए. दोनों पहली बार फिल्म 'सत्या' के प्रीमियर पर मिले और फिर दोनों का एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली. नेहा ने साल 2011 में एक बच्ची को भी जन्म दिया था.

बता दें कि मनोज बाजपेयी बिहार के बेलवा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 23 अप्रैल 1969 को हुआ था. बचपन से ही एक्टर बनने की चाहत रखने वाले मनोज बाजपेयी ने करियर की शुरुआत द्रोहकाल फिल्म से की थी. 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी काफी कम समय के लिए नजर आए थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »