बोमन ईरानी के मजाक से नाराज एक्ट्रेस मंदाना करीमी, पूछा- तब कहां थे जब लोग मर रहे थे?

बोमन ईरानी ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप से शांति वार्ता करने पर एक तंज कसते हुए फनी वीडियो बनाया था. इसपर कई लोगों की हंसी छूटी थी. मगर ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी को बोमन का मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया है.

Advertisement
बमन के मजाक से नाराज एक्ट्रेस (Photo: Instagram @mandanakarimi/boman_irani) बमन के मजाक से नाराज एक्ट्रेस (Photo: Instagram @mandanakarimi/boman_irani)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूएस-ईरान तनाव पर एक मजेदार वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा था. बोमन ने कहा था कि वो ट्रंप के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, बस वो बड़ा सा सिलेंडर लेकर दादर आ जाएं तो उनकी जिंदगी बहुत सही हो जाएगी. 

Advertisement

बोमन ईरानी का ये बयान तब सुनने में आया, जब ट्रंप ने ईरानी लोगों के साथ शांति वार्ता की बात सामने रखी थी. अब का ट्रंप पर तंज कसना, ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी को नहीं पसंद आया है. उन्होंने बोमन के वीडियो पर सवाल उठाए हैं. मंदाना का कहना है कि जब ईरान के लोग मर रहे थे, तब बोमन चुप थे. मगर जैसे ही गैस की कमी का मुद्दा सामने आया, उन्होंने इसपर वीडियो बना डाला. 

बोमन ईरानी के वीडियो पर मंदाना ने क्या लिखा?

बोमन के वीडियो पर मंदाना ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बोमन ईरानी सर... अचानक आप ईरान के बारे में बहुत कुछ कहने लगे. ये टाइमिंग तो बड़ी दिलचस्प है. कई सालों से ईरान में लोग गिरफ्तार हो रहे हैं, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है. हजारों लोग मारे गए. परिवार बिखर गए. हम जैसे लोग जो वहां से आए हैं, हमने ये सब झेला है. हम सालों से इस बारे में बोलते आ रहे हैं. लेकिन अब... एक वीडियो आया है, तो अचानक सबको चिंता हो गई है.'

Advertisement
मंदाना का बोमन पर वार

'अब गैस के बारे में मजाक हो रहा है, ट्रंप के बारे में आओ मेरे घर वाले जोक्स हो रहे हैं. सर, आपको पूरी इज्जत देते हुए कह रही हूं — आप और पारसी समुदाय ईरान से आए हो. आप उस इतिहास को साथ लेकर आए हो, उस आग को. तो जब ईरान के लोग मर रहे थे, तब आपकी ये आवाज कहां थी? और अब अचानक जब गैस, राजनीति और दुनिया भर की चीजों पर असर हो रहा है, तब कमेंट्री शुरू हो गई? वाह... स्लो क्लैप्स. सच में. चुप्पी से मजाक तक... ये बदलाव तो बहुत तेज था.'

क्या था बोमन ईरानी का वीडियो?

मंदाना करीमी जबसे ईरान-यूएस-इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ईरान और उसके लोगों के लिए खड़ी होती दिखी हैं. उन्होंने वहां के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भी खुशी जाहिर की थी. मंदाना ने ये भी कहा था कि वो जल्द भारत छोड़कर अपने देश लौटेंगी. अब बोमन ईरानी के वीडियो पर भी वो भड़कती दिखी हैं. हालांकि फैंस मंदाना के कमेंट से खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि बोमन ने सिर्फ छोटा सा मजाक किया है, इसमें सीरियस होने वाली बात नहीं थी. 

बोमन ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके वीडियो को मजेदार कहा है. लेकिन अब मंदाना के कमेंट्स पर बोमन का क्या रिएक्शन सामने आता है, ये देखना होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement