अंदाज और अदाएं ऐसी कि देखने वाला पहली नजर में ही अपना दिल हार बैठे. जी हां, 52 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्रेसफुल अंदाज से कई यंग हसीनाओं पर भारी पड़ती हैं. मलाइका का अब मोनोकनी में बोल्ड अवतार देख फैंस मदहोश हो गए हैं.
मोनोकनी में छाईं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने ग्रीस वेकेशन से अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस अपने हर पल को खुलकर एन्जॉय करती नजर आईं. मलाइका को चहकता देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं.
मलाइका का बोल्ड अंदाज भी फैंस को दीवाना कर रहे हैं. मजेंटा प्रिंटेड बैकलेस मोनोकनी पहनकर एक्ट्रेस पूल में चिल करती हुई दिखाई दीं. मलाइका ने अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट किया. उन्होंने पूल में खूब मस्ती की. ओपन हेयर और सटल मेकअप में वो डीवा लगीं. उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है.
मलाइका पर फिदा हुए फैंस
मलाइका ने आसपास का खूबसूरत नजारा भी दिखाया. नीले समंदर और आसमान के बीच एक्ट्रेस का टशन और स्वैग किसी को भी क्रेजी कर सकता है. कमेंट सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. कई फैंस हार्ट और फायर इमोजी के साथ एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं.
मलाइका भले ही 52 साल की हैं. लेकिन खूबसूरती और फिटनेस के मामले में वो कई यंग हसीनाओं को टक्कर देती हैं. मलाइका को देखकर ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि वो एक जवान बेटे की मां हैं. मलाइका खुलकर अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जी रही हैं. एक्ट्रेस कई महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं.
बता कें अपने बोल्ड अंदाज के साथ मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. अरबाज खान संग तलाक के बाद मलाइका ने दूसरी शादी नहीं रचाई है. मगर उनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क