'पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा', फिल्ममेकर कुणाल कोहली का पोस्ट, मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने बांद्रा के कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क में कथित तौर पर नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और बिक्री को लेकर मुंबई पुलिस से शिकायत की.

Advertisement
कुणाल कोहली का पोस्ट वायरल (Photo: X/@kunalkohli) कुणाल कोहली का पोस्ट वायरल (Photo: X/@kunalkohli)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

'मुझसे दोस्ती करोगे', 'हम तुम', 'फना' जैसी फिल्मों के निर्देशक कुणाल कोहली ने शनिवार को अपने X (ट्विटर) पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग किया. उन्होंने पुलिस को बताया कि बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में स्थित स्केटबोर्ड पार्क में कुछ नशेड़ी और ड्रग बेचने वाले लोग काफी उपद्रव मचा रहे हैं.

इसके साथ ही  उन्होंने पार्क में सो रहे कुछ लोगों की एक तस्वीर भी शेयर की और दावा किया कि वे कभी-कभी बिना कपड़ों के ही वहां सो जाते हैं.

Advertisement

कुणाल कोहली का पोस्ट
कुणाल ने ट्वीट किया, "@मुंबई पुलिस, बांद्रा के कार्टर रोड स्थित स्केटबोर्ड पार्क में, जहां हर सुबह बच्चे आते हैं, वहां नशेड़ियों और ड्रग बेचने वालों का एक समूह काफी उपद्रव मचा रहा है. ये लोग कभी-कभी बिना कपड़ों के सोते हैं और ऐसी कई हरकतें करते हैं, जिनका जिक्र मैं यहां सोशल मीडिया पर नहीं कर सकता. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया बच्चों के इस पार्क को इस गिरोह से मुक्त कराएं.'

मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है. कुणाल ने उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

कुणाल कोहली की फिल्में
कुणाल ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत 'मुझसे दोस्ती करोगे' फिल्म से की थी, जिसमें ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि यह बॉलीवुड की काफी लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

Advertisement

इसके बाद, कुणाल ने 'हम तुम', 'फना', 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक', 'तेरी मेरी कहानी' और 'फिर से' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' थी, जिसमें वर्धन पुरी और कावेरी कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म पिछले साल डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी.


फिलहाल, कुणाल की किसी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »