अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटने के बाद किस हाल में थीं करिश्मा कपूर, कौन था जिम्मेदार? करीबी का खुलासा

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि जब सगाई टूटने की खबर आई, तब वे करिश्मा के घर पर मौजूद थे. उनके लिए दोनों का रिश्ता टूटना शॉकिंग था.

Advertisement
क्यों टूटी थी सगाई (Photo: Social Media) क्यों टूटी थी सगाई (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक, करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की टूटी हुई सगाई पर फिर से बात की. उन्होंने कहा कि जब शादी टूटने की खबर आई, तब वो करिश्मा के घर पर मौजूद थे. उस वक्त उन्हें ये समझ नहीं आया कि करिश्मा ने अचानक बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने का फैसला क्यों किया. 

Advertisement

जब टूटी अभिषेक-करिश्मा की सगाई
हिंदी रश संग बातचीत में सुनील दर्शन ने कहा कि करिश्मा और अभिषेक का रिलेशनशिप 'एक रिश्ता' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही शुरू हो चुका था. समय के साथ ये धीरे-धीरे और मजबूत होता गया.

उन्होंने कहा, जब मैंने 'हां मैंने भी प्यार किया' बनाने की योजना बनाई, तब तक ये तय हो चुका था कि उनकी शादी होगी. वो बहुत अच्छे कपल थे. अमिताभ बच्चन के बेटे और राज कपूर की नातिन. दर्शन ने बताया कि जब सगाई टूटने की खबर करिश्मा के घर पहुंची, तब वो वहीं मौजूद थे. 

दर्शन ने बताया कि संयोग से मैं करिश्मा के घर पर था जब सगाई टूटने की खबर आई. शादी टूटना दुखद था. मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस पूरे भावनात्मक दबाव या हलचल को पूरी तरह समझ सकता है. फिर वो नए साल के लिए बैंकॉक गईं और अचानक मुझे पता चला कि वो संजय से शादी करने वाली हैं. मैं ये फैसला कभी नहीं समझ पाया.

Advertisement

जब करिश्मा और अभिषेक के अलग होने की वजह पूछी गई, तो दर्शन ने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने कहा, लोग बबिता जी, जया जी, करिश्मा या अभिषेक को दोष देते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी बातें किस्मत पर छोड़ देनी चाहिए. उनका रिश्ता बहुत भावुक था. प्यार हर जोड़े में अलग तरह से सामने आता है और हर रिश्ते की अपनी एक अलग दुनिया होती है. दोनों के बीच काफी मतभेद थे.

करिश्मा और अभिषेक ने 2002 में सगाई की थी. दोनों ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. लेकिन कुछ ही महीनों बाद 2003 की शुरुआत में सगाई टूट गई. दोनों परिवारों ने कभी भी इसके पीछे की असली वजह सार्वजनिक नहीं की. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »