कंगना रनौत बोलीं- मैं कभी लड़ाकू नहीं रही, साबित हुआ तो ट्विटर छोड़ दूंगी

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने टूट चुके दफ्तर की कई तस्वीरें शेयर की थीं और कहा था कि ये अगर उनके सपनों का बलात्कार नहीं है तो क्या है. कंगना ने लिखा, "एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में."

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से ट्विटर जॉइन किया है तब से वह लगातार इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं. कंगना ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए ये माइक्रोब्लॉगिंग साइट जॉइन की थी लेकिन कुछ ही वक्त बाद सुशांत मामले पर शिवसेना के साथ जुबानी बहस के चलते उन्हें निजी तौर पर भारी नुकसान झेलना पड़ा.

BMC ने कंगना के 48 करोड़ की कीमत वाले दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया जिसकी तकलीफ को कंगना अब तक भुला नहीं पाई हैं. तब से लेकर अब तक कंगना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर लगातार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ निशाना साध रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक और इसी तरह का ट्वीट किया जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया पर ऐसा लगता है कि वह शिवसेना को ही संबोधित करते हुए ये ट्वीट कर रही हैं.

Advertisement

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं बहुत लड़ाकू लड़की की तरह लग सकती हूं लेकिन ये सच नहीं है, मेरा एक रिकॉर्ड रहा है कि मैंने कभी भी लड़ाई शुरू नहीं की है, अगर कोई इस बात को गलत साबित कर सके तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी, मैं कभी भी खुद लड़ाई शुरू नहीं करती लेकिन खत्म मैं ही करती हूं. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपसे लड़ाई के लिए कहे तो आपको उसे इनकार नहीं करना चाहिए."

मालूम हो कि कंगना रनौत ने हाल ही में अपने टूट चुके दफ्तर की कई तस्वीरें शेयर की थीं और कहा था कि ये अगर उनके सपनों का बलात्कार नहीं है तो क्या है. कंगना ने लिखा, "एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में. यह देखो क्या से क्या कर दिया मेरे घर को क्या यह बलात्कार नहीं?"

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »