दिलजीत दोसांझ से पंगा लेना कंगना को पड़ा महंगा, पंजाबी इंडस्ट्री ने घेरा

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में फार्म बिल का समर्थन किया था और पंजाब के किसानों को टुकड़ा गैंग करार दिया था. इसके अलावा उन्होंने प्रोटेस्ट का हिस्सा रही एक बुजुर्ग महिला पर निशाना साधा था जिसके बाद से ही पंजाबी स्टार्स का गुस्सा कंगना पर फूटता नजर आ रहा है और विवाद आगे की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

कंगना रनौत इनदिनों नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं. हालांकि वे किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में तो रहती ही हैं. आमतौर पर बॉलीवुड को निशाना बनाने वाली कंगना का सामना इस बार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स से हो रहा है. कंगना ने हाल ही में किसानों के प्रोटेस्ट को लेकर कुछ ट्वीट्स किए जो पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स को रास नहीं आए. सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ संग उनकी बहस सोशल मीडिया पर देखने को मिली. इसके बाद हिमांशी खुराना, मिका सिंह और जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है. 

Advertisement

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में फार्म बिल का समर्थन किया था. उन्होंने प्रोटेस्ट का हिस्सा रही एक बुजुर्ग महिला पर निशाना साधा था जिसके बाद से ही पंजाबी स्टार्स का गुस्सा कंगना पर फूटता नजर आ रहा है और विवाद आगे की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. हिमांशी खुराना ने अपना हालिया ट्ववीट में कंगना के खिलाफ लिखते हुए कहा- पता नहीं ऐसा क्यों लग रहा कि जब किसानों का प्रेशर सरकार पर बढ़ता है तभी डिस्ट्रेक्शन के लिए कंगना को भेज दिया जाता है ताकि लोग मुख्य जगह से भटक जाएं. ये वो प्यादा है जिसका इस्तेमाल उस समय किया जाता है जब लोगों का ध्यान किसी टॉपिक से हटाना हो. 

 

मीका सिंह ने भी लगाई क्लास

सिंगर मिका सिंह भी कंगना के इस रवैये से काफी मायूस नजर आए. उन्होंने बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की और ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे मन में कंगना रनौत के लिए काफी सम्मान हुआ करता था. यहां तक कि जब उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ की गई थी उस समय भी मैंने उनके समर्थन में ट्वीट किया था. अब मैं सोचता हूं कि मैं गलत था. एक महिला होने के नाते उन्हें एक बुजुर्ग महिला को थोड़ा सम्मान देना चाहिए. अगर आपके अंदर जरा भी सभ्यता है तो आपको माफी मांगनी चाहिए. शर्म आनी चाहिए आपको.

Advertisement

 

देखें: आजतक LIVE TV 

 

इसके अलावा सिंगर-एक्टर जसबीर जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है. उन्होंने ट्ववीट में लिखा- प्यारी कंगना रनौत जी, देश हमारा सही था और सही ही रहेगा, आपसे निवेदन है देश का भला सोचते हुए आप ट्विटर छोड़ दो. आपने जो नफरत की फैक्ट्री चलाई हुई है और जो गुमराह करने के लिए ट्वीट करती हो उस से देश का भला नहीं हो रहा. अगर देश से थोड़ा भी प्यार है तो अभी अपना ट्विटर डिलीट करो. इसके अलावा कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसे हैं जिन्होंने किसानों का समर्थन किया है और कंगना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है.

 

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ संग तो कंगना की बहस पिछले कुछ समय से चल ही रही है. दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »