KRK Arrested: नई मुश्किल में KRK, महिला फिटनेस ट्रेनर ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमाल आर खान अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं. केआरके पर छेड़खानी का आरोप लगा है. कमाल आर खान को तीन साल पुराने केस में वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केआरके पर सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगे हैं. कमाल आर खान ने जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता से सेक्सुअल फेवर मांगे थे.

Advertisement
कमाल आर खान कमाल आर खान

मुस्तफा शेख

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

KRK Arrested in Sexual Absue Case: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. बीते दिनों विवादित ट्वीट करके कानूनी पचड़े में फंसने के बाद कमाल आर खान अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं. केआरके पर छेड़खानी का आरोप लगा है.

केआरके पर लगे छेड़छाड़ करने के आरोप

विवादित ट्वीट के मामले में केआरके को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. अब कमाल आर खान को तीन साल पुराने केस में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

फिटनेस ट्रेनर संग छेड़खानी करने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने शनिवार को कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उन्हें हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद केआरके को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

ये मामला 2019 का है. हालांकि, फिटनेस ट्रेनर ने 2021 के बीच में पुलिस में केआरके के खिलाफ शिकायत की थी. ट्रेनर ने कहा था कि वह इंडस्ट्री में कमाल आर खान के संबंधों से डरती थी और इसलिए उस घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया था. 

केआरके पर सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगे हैं. कमाल आर खान ने जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता से सेक्सुअल फेवर मांगे थे. इसके अलावा उनपर शिकायतकर्ता का जबरन हाथ पकड़ने का भी आरोप है. इसी मामले में वर्सोवा पुलिस ने कमाल राशिद खान को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 24वें एमएम कोर्ट, बोरीवली कोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर के बाद गिरफ्तार किया है. वर्सोवा पुलिस ने रविवार को कहा- कमाल राशिद खान को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

3 साल पुराने मामले फंसे केआरके

केआरके पर लगा छेड़खानी का ये मामला जनवरी 2019 का है. पीड़िता की शिकायत पर वर्सोवा पुलिस ने जून 2021 में केआरके के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया था.  

विवादित ट्वीट को लेकर भी मुश्किल में केआरके

बीते दिनों 30 अगस्त को केआरके को बोरीवली कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था. मुंबई पुलिस ने केआरके को दो साल पुराने विवादित ट्वीट के मामले में अरेस्ट किया था. मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन करने के बाद पूछताछ की थी, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. केआरके के खिलाफ ये शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी. 

Advertisement

केआरके पर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे. कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब दूसरे मामले में भी केआरके फंस गए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »