काला हिरण विवाद: 'सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने खिलाए पैसे-गोविंद नामदेव को धमकाया', अमित जानी का दावा

काला हिरण विवाद में नया मोड़ आ गया है. प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि गोविंद नामदेव को सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा से धमकी मिली हो सकती है. गोविंद नामदेव और अमित के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.

Advertisement
काला हिरण विवाद: गोविंद नामदेव को मिली धमकी? (Photo: Screengrab) काला हिरण विवाद: गोविंद नामदेव को मिली धमकी? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की लाइफ से जुड़े ब्लैक बक विवाद पर बेस्ड फिल्म काला हिरण में वकील का किरदार निभा रहे गोविंद नामदेव ने दावा किया था कि फिल्म का टीजर देखकर वो हैरान रह गए, क्योंकि जो टीजर रिलीज किया गया, वो उस कहानी से काफी अलग था जिसकी उन्होंने शूटिंग की थी. 

शेरा ने दी धमकी?

इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर गोविंद नामदेव को जमकर निशाने पर लिया और उन्हें एक कानूनी नोटिस भी भेज दिया. नोटिस में नामदेव से सार्वजनिक माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई है.

Advertisement

लीगल नोटिस भेजने के बाद अमित जानी का दावा है कि हो सकता है गोविंद नामदेव को सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की तरफ से धमकी मिली हो. अमित ने कहा- या तो इन्हें धमकी मिल गई है, सलमान खान के शेरा-वेरा ने फोन करके कह दिया होगा कि बेटा, बहुत उछल रहे हो. या फिर इन्हें लगा होगा कि वहां से तो पैसे मिल गए, पेमेंट हो गई, चेक भी मिल गया. अब क्यों न सलमान खान की भी गुड बुक्स में आ जाऊं.

एक सोशल मीडिया पोस्ट कर अमित ने ये भी कहा कि वो जोधपुर जाकर बिश्नोई कम्यूनिटी से सहयोग की मांग करेंगे.

अमित जानी का दावा- गोविंद नामदेव ने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी

अमित जानी का कहना है कि गोविंद नामदेव को फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई थी. इतना ही नहीं, स्क्रिप्ट मिलने से पहले उन्होंने फिल्म का सिनॉप्सिस (कहानी का सार) भी पढ़ा था.

Advertisement

अमित जानी ने आगे कहा- स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो लगातार पांच दिन हमारे साथ रहे. दिन-रात वैनिटी वैन और होटल के कमरे में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ते रहे. जब वो कोर्टरूम में बिश्नोई समाज के वकील का किरदार निभा रहे थे, तब क्या उन्हें नहीं पता था कि वो किसके खिलाफ केस लड़ रहे हैं और किसे सजा दिलाना चाहते हैं? वहां हाथ में ब्रेसलेट पहने जो शख्स खड़ा था, अयान खान, वो कौन था- क्या ये उन्हें नहीं मालूम था?

काला हिरण पर कानूनी विवाद

फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद सलमान खान की टीम ने अमित जानी को एक नोटिस भेजा था, जिसमें फिल्म की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज से जुड़ी गतिविधियां रोकने की मांग की गई थी. इसके जवाब में अमित जानी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उस नोटिस को फाड़ते नजर आए थे.

बाद में सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर बेस्ड ये फिल्म उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है और चल रही कानूनी कार्यवाही पर असर डाल सकती है.

कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर दिया है और मामले की अगली सुनवाई 19 जून 2026 को होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »